#अपराध

August 11, 2025

BREAKING हिमाचल: घर में घुस कर पंचायत प्रधान के भाई की छीन ली सांसें, अलग कर दिया सि*र

कांगड़ा जिला से सामने आई घटना, पुलिस ने सील किया घर

शेयर करें:

Himachal Kangra News

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में आज एक दिल दहला देने वाली वारदात ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया। शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में कुछ हमलावरों ने एक घर में घुस कर एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने तेजधार हथियार से युवक का सिर ही धड़ से अलग कर दिया है। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

धड़ से अलग कर दिया सिर

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना आज सोमवार दोपहर बाद की बताई जा रही है। शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत पड़ते घरोह गांव में पंचायत प्रधान के भाई की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या की गई है। हमलावरों ने दिनदहाड़े घर में घुसकर न केवल हमला किया, बल्कि उसका सिर धड़ से अलग कर दिया। इस सनसनीखेज घटना ने प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

यह भी पढ़ें : कांग्रेस हाईकमान ने फिर दिल्ली तलब किए CM सुक्खू, एक-दो दिन में नया प्रदेश अध्यक्ष मिलना तय !

दिनदहाड़े खून, इलाके में दहशत

घटना सोमवार दोपहर करीब तीन बजे की हैए जब मृतक अपने घर पर मौजूद था। अचानक कुछ अज्ञात हमलावर घर में घुस आए और उस पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। हमले की बर्बरता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि हमलावर उसका सिर काटकर मौके से फरार हो गए। पूरे गांव में खामोशी और खौफ का माहौल है।

 

बताया जा रहा है कि हमलावरों ने 43 वर्षीय सोनू का सिर धड़ से अलग कर दिया। मृतक सोनू का भाई सुधेड़ गांव का पूर्व में उपप्रधान रह चुका है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और गांव में दहशत का माहौल है।

मृतक ने की थी दूसरी शादी

इस हादसे की जानकारी आज सोमवार शाम पांच बजे उस समय लगी जब मृतक सोनू का बड़ा बेटा अपने ससुराल से वापस लौटा। जैसे ही उसने घर में प्रवेश किया तो अंदर खून से सना अपने पिता का शव देखा। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। अब तक जांच में पता चला है कि मृतक फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में कार्यरत था और उसने गुरदासपुर की एक महिला से दूसरी शादी की थी। हालांकि अभी तक हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है।

पुलिस ने सील किया घर, जांच में जुटी फोरेंसिक टीम

पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और पूरे घर को सील कर दिया। फोरेंसिक टीम को सबूत इकट्ठा करने के लिए बुलाया गया है। शाहपुर पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल आए पंजाबियों की गाड़ी पलटी- नशे में थे चारों, डैशबोर्ड देख पुलिस के उड़े होश

हत्या का कारण अब तक अज्ञात

पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। सभी संभावित पहलुओं पर जांच की जा रही है। अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों में आक्रोश

स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने इस घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उनका कहना है कि प्रदेश में लगातार आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं और कानून व्यवस्था चरमराती जा रही है। लोगों ने सरकार और पुलिस प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग की है।

 

यह भी पढ़ें : BCS मामला : लिफ्ट देकर छात्रों को किया कि*डनैप, मुंह पर टेप और आंखों पर बांधी पट्‌टी

प्रदेश में बढ़ते अपराध का सिलसिला

पिछले कुछ महीनों में प्रदेश के कई हिस्सों से हत्याए लूट और हमले की घटनाएं सामने आई हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि अपराधियों के हौसले बढ़ने का एक कारण कानून के डर का कम होना है। कांगड़ा में हुई यह घटना इस बात का ताज़ा उदाहरण है कि अपराधी अब खुलेआम दिनदहाड़े भी वारदात करने से नहीं डर रहे।

 

 नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख