#विविध

May 1, 2026

हिमाचल : उफनती ब्यास में कूदी महिला, पर्यटकों ने दिखाई इंसानियत- जान की बाजी लगाकर बचाया

मानसिक रूप से परेशान थी बुजुर्ग महिला

शेयर करें:

Kullu Elderly Woman Jumps Beas River Tourists Himachal Pradesh Police

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला मुख्यालय में मानवता और साहस की मिसाल पेश करने वाली घटना सामने आई है। अखाड़ा बाजार के पास ब्यास नदी में छलांग लगाने वाली एक बुजुर्ग महिला को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया- जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

ब्यास में कूदी महिला

जानकारी के अनुसार, वार्ड नंबर-1 की रहने वाली महिला अचानक अखाड़ा बाजार पार्किंग के समीप पहुंची और बिना किसी को कुछ बताए नदी में कूद गई। मौके पर मौजूद पंजाब से आए पर्यटकों ने जैसे ही महिला को पानी में डूबते देखा- तुरंत साहस दिखाते हुए उसे बचाने की कोशिश शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें : मई की शुरुआत में महंगाई का झटका : 993 रुपये बढ़े गैस सिलेंडर के दाम, आम आदमी की टूटी कमर

जान की बाजी लगाकर बचाया

तेज बहाव के बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और महिला को बहने से रोककर स्थिति संभाले रखी। घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। जवानों ने पर्यटकों के साथ मिलकर रस्सियों और अन्य उपकरणों की मदद से महिला को नदी के बीच से सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

 

कूल्लू में महिला ने ब्यास नदी में लगाई छलांग। - Dainik Bhaskar

मानसिक रूप से परेशान थी महिला

बताया जा रहा है कि महिला पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रही थीं- जिसके चलते उन्होंने यह कदम उठाया। फिलहाल उन्हें प्राथमिक उपचार देने के बाद सुरक्षित रखा गया है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल के गांवों के लिए मोदी सरकार ने भेजा पैसा : 261 करोड़ की मंजूरी-पानी का संकट होगा दूर

पर्यटकों ने बचा ली जान

स्थानीय प्रशासन ने इस साहसिक कार्य के लिए पर्यटकों और अग्निशमन विभाग की टीम की सराहना की है- जिनकी सतर्कता और बहादुरी से एक अनहोनी टल गई। अगर समय रहते महिला को नहीं ब्यास से नहीं निकाला जाता- तो उसकी जान भी जा सकती थी।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख