#अपराध

October 4, 2025

हिमाचल: शाम तक घर नहीं पहुंचा शख्स, परिजनों ने छान दिया चप्पा-चप्पा; डैम में तैरती मिली देह

दूसरे घर को निकले शख्स की डैम में तैरती मिली देह

शेयर करें:

Pandoh Dam Missing Person

मंडी। हिमाचल के मंडी जिला से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां आज शनिवार को मंडी जिला के पंडोह डैम में एक बुजुर्ग का शव मिला है। शव मिलने की सूचना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। डैम में शव होनेे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया है। वहीं आगामी जांच शुरू कर दी है। 

पंडोह डैम में मिली लाश

बताया जा रहा है कि शनिवार को डैम सिक्योरिटी ने पानी में तैरते हुए शव को देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। मृतक की पहचान आही चंद (70)पुत्र संगत राम निवासी गांव गहरा सोमनाचनी तहसील बालीचौकी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार आही चंद शुक्रवार सुबह अपने पंडोह स्थित घर की देखरेख के लिए निकले थे, लेकिन शाम तक घर नहीं लौटे। देर रात तक खोजबीन के बावजूद उनका कोई सुराग नहीं मिला और अगले ही दिन उनका शव डैम से मिला।

 

यह भी पढ़ें : विक्रमादित्य सिंह पर मेहरबान हुई केंद्र सरकार, 2000 KM नई सड़कों के निर्माण को मिली मंजूरी

सुरक्षा कर्मचारियों ने दी सूचना

शनिवार सुबह करीब 8:40 बजे पंडोह डैम की सुरक्षा में तैनात कर्मचारियों ने जलाशय में एक शव को तैरते हुए देखा। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना सीआईएसएफ इंचार्ज अशोक कुमार को दी। इसके बाद मामला पंडोह पुलिस चौकी को सौंपा गया। चौकी इंचार्ज अनिल कटोच अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बीबीएमबी (भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड) की क्रेन की मदद से शव को बाहर निकाला गया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान आही चंद के रूप में की।

 

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरेंगे पेंशनर, DA- एरियर को लेकर दी आंदोलन की चेतावनी

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और बाद में परिजनों को सौंप दिया। शुरुआती जांच में मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर विस्तृत जांच शुरू कर दी है ताकि यह पता चल सके कि बुजुर्ग की मौत हादसा है, आत्महत्या है या किसी और वजह से हुई।

 

यह भी पढ़ें : अनुराग ठाकुर ने सुक्खू सरकार को बताया 'वादा चोर', पूछा- क्या खुद गद्दी छोड़ने को तैयार हैं

गांव में शोक की लहर

70 वर्षीय आही चंद की अचानक मौत से उनके गांव गहरा सोमनाचनी और बालीचौकी क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजन गहरे सदमे में हैं और उन्होंने प्रशासन से पूरी घटना की सच्चाई सामने लाने की मांग की है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख