#अपराध

July 28, 2026

हिमाचल के शक्तिपीठ में सनसनी : श्री नयनादेवी मंदिर के पास तालाब में मिली देह, जांच जारी

फोरेंसिक टीम ने जुटाए अहम साक्ष्य

शेयर करें:

himachal news

बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले से एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 42 वर्षीय व्यक्ति का शव तालाब से बरामद होने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। 

तालाब में मिला व्यक्ति का शव, इलाके में शोक

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला बिलासपुर  के विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री नयनादेवी जी के पास जयूणा मोड़ से सामने आया है। यहां एक 42 वर्षीय व्यक्ति का शव  तालाब से मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

यह भी पढ़ें : पंजाबी संग चिट्टा बेचने निकले थे 5 यार, देर रात पुलिस से हुआ सामना- मन्नत भी अरेस्ट

मौके पर पहुंची पुलिस 

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह हादसा था या इसके पीछे कोई और वजह है।

मृतक की हुई पहचान

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान वीरेंद्र सिंह (42) पुत्र सुख राम के रूप में हुई है। वह श्री नयनादेवी के वार्ड नंबर-4 का रहने वाला था। 

यह भी पढ़ें : पेपर लीक पर सियासी संग्राम : जयराम बोले- CM सुक्खू दें हिसाब, मित्रों ने खोल रखी हैं एजेंसियां

DSP भी पहुंचे मौके पर

मामले की गंभीरता को देखते हुए उप पुलिस अधीक्षक (DSP) श्री नयनादेवी विक्रम बोंसरा भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पुलिस अधिकारियों से पूरी जानकारी ली। घटना से जुड़े हर पहलू की जांच के निर्देश भी दिए गए, ताकि मौत की असली वजह सामने आ सके।

फोरेंसिक टीम ने जुटाए अहम साक्ष्य

घटना की जांच को और मजबूत बनाने के लिए बिलासपुर से फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और वहां से जरूरी साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस का कहना है कि फोरेंसिक जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों का पता लगाने में काफी मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में 545 करोड़ की सड़क....एक मानसून भी न टिक पाई, पहली बारिश में ही धंसी

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव

जरूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर ले गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। अचानक हुई इस घटना से मृतक के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

हर एंगल से जांच कर रही पुलिस

SP बिलासपुर अभिषेक धीमान ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। फिलहाल मौत के सही कारणों के बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के अन्य तथ्यों के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि यह एक हादसा था या इसके पीछे कोई अन्य कारण है।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख