#अव्यवस्था

July 28, 2026

हिमाचल में 545 करोड़ की सड़क....एक मानसून भी न टिक पाई, पहली बारिश में ही धंसी

हाईवे की कुछ तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं

शेयर करें:

Mandi Padhar NHAI Highway Construction Tandu Village Retaining Wall Himachal Infrastructure Monsoon

मंडी। सोशल मीडिया पर इन दिनों हिमाचल प्रदेश में स्थित मंडी-पधर राष्ट्रीय राजमार्ग की कुछ तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। इन तस्वीरों को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है मानो नया हाईवे ही धंस गया हो।

बरसात शुरू होते ही खुली पोल

हालांकि, निर्माण कंपनी ने वायरल दावों को भ्रामक बताते हुए स्पष्ट किया है कि सड़क पूरी तरह सुरक्षित है। केवल हाईवे के किनारे बनाई गई सुरक्षा दीवार (रिटेनिंग वॉल) का एक हिस्सा धंसा है, जबकि मुख्य सड़क को किसी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचा है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : तेज बारिश के बीच मणिमहेश यात्रा में फंसे 5 श्रद्धालु, देर रात चला रेस्क्यू...

टांडू गांव के पास हुआ धंसाव

जानकारी के अनुसार हाल ही में करीब 545 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किए गए मंडी-पधर राष्ट्रीय राजमार्ग पर टांडू गांव के पास सुरक्षा दीवार का एक हिस्सा धंस गया। इसके बाद घटनास्थल की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे, जिससे लोगों में हाईवे की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई।

 

कंपनी ने बताया क्यों धंसी दीवार?

निर्माण कार्य कर रही गावर कंपनी के संपर्क एवं समन्वय अधिकारी संदीप वर्मा ने बताया कि यह धंसाव पिछले लगभग 15 दिनों से धीरे-धीरे हो रहा है। उनके अनुसार यह जमीन के प्राकृतिक सेटलमेंट (Land Settlement) की प्रक्रिया का हिस्सा है। नए निर्माण कार्यों के बाद पहली बरसात में कई स्थानों पर मिट्टी का बैठना सामान्य प्रक्रिया मानी जाती है।

यह भी पढ़ें-हिमाचल : सेब सीजन में बढ़ी बागवानों की टेंशन- 900 रुपये दिहाड़ी ले रहे मजदूर, किराया भी बढ़ा

उन्होंने कहा कि ऐसा केवल एक स्थान पर नहीं, बल्कि कुछ अन्य हिस्सों में भी देखा गया है। फिलहाल जमीन पूरी तरह स्थिर होने का इंतजार किया जा रहा है। इसके बाद प्रभावित हिस्सों की मरम्मत कर दी जाएगी।

हाईवे को नहीं पहुंचा कोई नुकसान

कंपनी ने स्पष्ट किया कि धंसाव केवल हाईवे के बाहरी हिस्से और सुरक्षा दीवार तक सीमित है। मुख्य सड़क पूरी तरह सुरक्षित है और उसकी संरचना को किसी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचा है। इसलिए वायरल तस्वीरों के आधार पर हाईवे धंसने की बात सही नहीं है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में मानसून का कहर : 9 जगह फटे बादल, अब तक एक हजार करोड़ का नुकसान

पुल का काम पूरा होने के बाद खुलेगा हाईवे

करीब 19 किलोमीटर लंबे इस नए राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण 545 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। अभी इस परियोजना में एक पुल का निर्माण कार्य बाकी है। अधिकारियों के अनुसार पुल पूरा होने और सभी तकनीकी कमियों को दूर करने के बाद ही राष्ट्रीय राजमार्ग को यातायात के लिए खोला जाएगा।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख