#अपराध

November 18, 2025

हिमाचल: BBA का छात्र युवकों को बेचता था चिट्टा, किराये के कमरे में मिली बड़ी खेप

लंबे समय से छात्रों क्षेत्र के युवकों को सप्लाई कर रहा था नशा

शेयर करें:

Shoolini University Student

सोलन। हिमाचल प्रदेश में युवाओं के बीच बढ़ते नशे ने लोगों को गहरी चिंता में डाल में दिया था, लेकिन अब जो मामला सामने आया है, उससे तो लोगों की नींद ही हराम हो गई है। पुलिस ने एक यूनिवर्सिटी के छात्र को चिट्टे की बड़ी खेप के साथ गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि यह युवक अपनी यूनिवर्सिटी के छात्रों के साथ साथ क्षेत्र के युवकों को भी नशा सप्लाई करता था। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले छात्रों के अभिभावकों की नींद उड़ गई है।

शूलिनी यूनिवर्सिटी का छात्र चिट्टे संग धरा

मिली जानकारी के अनुसार मामला हिमाचल के सोलन जिला से सामने आया है। सोलन पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए शूलिनी यूनिवर्सिटी के एक छात्र को 7.39 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। इस घटना ने न केवल सोलन बल्कि पूरे प्रदेश में चिंता बढ़ा दी है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : खड्ड में नाममात्र है पानी, फिर कहां से आई महिला की देह; मचा हड़कंप

यूनिवर्सिटी के छात्रों और युवकों को बेचता था नशा

सूत्रों के अनुसार एसआईयू की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक विश्वविद्यालय और आसपास के शिक्षण संस्थानों में छात्रों को चिट्टा सप्लाई कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने 22 वर्षीय अंश अरोड़ा जो शूलिनी यूनिवर्सिटी में बीबीए सेकंड ईयर का छात्र है के किराये के कमरे में दबिश दी। युवक अंश जीरो प्वाइंट ओच्छघाट के पास किराये के कमरे में रहता था। पुलिस ने उसके कमरे में दबिश देकर नशे की खेप के साथ गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि वह इसी किराये के कमरे से नशे के इस कारोबार को चला रहा था।

 

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार ने मंत्रियों के वेतन-भत्तों के बाद अब दैनिक भत्तों में कर दी बढ़ौतरी; जाने कितना बढ़ाया

किराये के कमरे से चला रहा था नशे का कारोबार

SIT ने कमरे पर दबिश देकर 7.39 ग्राम चिट्टा बरामद किया और अंश को मौके पर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। प्रारंभिक जांच में पता चला कि आरोपी लंबे समय से नशा सप्लाई नेटवर्क का हिस्सा रहा है और उसके पीछे और भी लोग शामिल हो सकते हैं। पुलिस अब पूरे नेटवर्क की तह तक जांच कर रही है।

क्या बोले पुलिस अधिकारी

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह मामला सिर्फ एक छात्र तक सीमित नहीं है। स्कूल और कॉलेजों में भी नशे की पैठ बढ़ रही है। युवाओं के बीच यह प्रवृत्ति उनके शैक्षणिक और व्यक्तिगत जीवन पर गंभीर असर डाल रही है।  एसआईयू ने चेताया कि नशा केवल व्यक्तिगत स्वास्थ्य के लिए खतरा नहीं, बल्कि यह पूरे समाज के लिए गंभीर चुनौती बन रहा है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: भाई की तड़प-तड़प कर गई थी जा*न, इस दर्द को ताकत बनाकर अंजू बनी एंबुलेंस चालक

 

सोलन जिले में हाल के वर्षों में कई ऐसे मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें कॉलेज और स्कूल के छात्र नशे में फंसकर भविष्य के रास्ते खो रहे हैं। पुलिस की ओर से कहा गया है कि ऐसे मामलों को रोकने के लिए जागरूकता अभियान और कड़े कानून प्रवर्तन की आवश्यकता है। एसआईयू ने जनता से अपील की है कि किसी भी नशा तस्करी की सूचना मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि प्रदेश में युवाओं को इस खतरे से बचाया जा सके।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख