#अपराध
March 22, 2025
हिमाचल: बंबर ठाकुर मामला- खड्ड में गोलियों से भरे हुए मिले तीन 'पिस्तौल"
पुलिस को गोलियों से भरी हुई मिली तीन पिस्तौल
शेयर करें:

बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिला में होली के दिन कांग्रेस के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर हुए फायरिंग मामले में पुलिस ने एक शूटर सागर को दिल्ली बॉर्डर से गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अब पुलिस को इस मामले में एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने बंबर ठाकुर पर जिन पिस्तौल से गोलियां बरसाईं थी। वह भी बरामद कर ली हैं।
दरअसल बंबर ठाकुर पर गोलियां बरसाने के बाद भी मौके से भागे चार शूटरों ने सुंदरनगर की सुकेती खड्ड में अपनी अपनी पिस्तौलें फेंक दी थी। पुलिस ने सुकेती खड्ड से तीन पिस्तौल बरामद किए हैं। बड़ी बात यह है कि यह पिस्तौल गोलियों से भरे हुए पाए गए हैं। पुलिस ने तीनों पिस्तौल को रिकवर कर लिया है और इस मामले के तीन अन्य शूटरों की तलाश की जा रही है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: बहू को सरकारी नौकरी दिलवाने सास ने करवा दिया अपना ही तलाक
बता दें कि पुलिस ने बंबर ठाकुर पर गोलियां बरसाने वाले चार शूटरों में से सागर नामक एक शूटर को दो दिन पहले दिल्ली बॉर्डर से गिरफ्तार कर लिया था। अब पुलिस तीन अन्य शूटरों की तलाश में जुटी हुई है। तीनों आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस जाल बिछा रही है, लेकिन यह तीनों शूटर बार बार अपनी लोकेशन बदल रहे हैं। जिससे अभी तक यह पुलिस की गिरफ्त में नहीं आए हैं।
यह भी पढ़ें : चिट्टे के जाल में उलझा हिमाचल: इस जिला में 3,247 गिरफ्तार, हजारों केस दर्ज
बता दें कि होली के दिन बिलासपुर में कांग्रेस के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर चार शूटरों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं थी। जिसमें एक गोली बंबर ठाकुर और तीन गोलियां उनके पीएसओ को लगी थी। इस गोलीकांड के बाद यह शूटर मंडी की तरफ भागे थे। मंडी जिला से यह चारों शूटर अलग अलग भागे थे। जिसके चलते इन्हें पुलिस समय रहते नहीं पकड़ पाई।
यह भी पढ़ें : हिमाचल से लौट रहा था, रास्ते में ट्रक के पीछे घुसी कार; 4 बच्चों से छिना पिता का साया
हालांकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसी दिन जिस गाड़ी में यह शूटर भागे थे, उसे मंडी में पकड़ लिया और उसके चालक को भी हिरासत में ले लिया था। वहीं इन शूटरों को भागने में मदद करने वाले तीन लोगों को भी हिरासत में लिया था। जिन्हें पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। जहां से रोहित राणा व मनजीत नड्डा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, जबकि रितेश नामक आरोपी को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
यह भी पढ़ें : सुरक्षित नहीं हिमाचल! संदिग्ध हालात में मिल रही देह, 21वां मामला आया सामने
इस मामले में पुलिस को दो दिन पहले दिल्ली बॉर्डर पर नजफगढ़ में दोस्त के यहां रह रहे शूटर सागर को गिरफ्तार करने में सफलता मिली थी। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस को उम्मीद है कि आरोपी से पूछताछ में कई अहम सुराग मिल सकते हैं।