#अपराध

June 8, 2026

हिमाचल : सरकारी अस्पताल के गेट बाहर लट.का मिला 'जगत सिंह', कुछ दिन पहले गया था गांव

सुबह-सवेरे लोगों को दिखी व्यक्ति की देह

शेयर करें:

Ayurvedic Hospital Delhi gate Nahan vegetable seller man police case sirmaur

सिरमौर। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में आज सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आने से पूरे शहर में चर्चा का माहौल बन गया। जिला मुख्यालय नाहन में दिल्ली गेट स्थित आयुर्वेदिक अस्पताल के मुख्य प्रवेश द्वार पर एक व्यक्ति का शव फंदे से लटका हुआ मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

अस्पताल के गेट के बाहर मिला शव

सुबह जब स्थानीय लोगों ने अस्पताल परिसर के बाहर यह दृश्य देखा तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में वृद्ध पेंशन घोटाला : 50 से ज्यादा लोग उठा रहे लाभ, जांच में हुए कई बड़े खुलासे

फंदे से लटका मिला व्यक्ति

जानकारी के अनुसार, पुलिस हेल्पलाइन 112 पर सुबह सूचना प्राप्त हुई थी कि एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना के आधार पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। जांच के दौरान अस्पताल के मुख्य गेट पर एक व्यक्ति का शव रस्सी के सहारे लटका हुआ पाया गया।

 

पुलिस ने आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करते हुए शव को अपने कब्जे में लिया और मामले की तफ्तीश शुरू कर दी। मृतक की पहचान 53 वर्षीय जगत सिंह पुत्र रूप सिंह निवासी गांव देवना,  संगड़ाह के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें- मंत्री विक्रमादित्य की फेसबुक पोस्ट से मची खलबली : CM सुक्खू और नीरज भारती को लेकर...

सब्जी बेचता था जगत सिंह

जगत सिंह लंबे समय से नाहन शहर में रहकर आजीविका चला रहा था। स्थानीय लोगों के अनुसार वह पिछले करीब एक दशक से अधिक समय से आयुर्वेदिक अस्पताल के सामने सब्जी बेचने का कार्य करता था और शहर के अधिकांश लोग उसे अच्छी तरह जानते थे। क्षेत्र के लोग उसे प्यार से “मामू” कहकर भी पुकारते थे।

अविवाहित था जगत सिंह

स्थानीय लोगों ने बताया कि जगत सिंह का जीवन काफी साधारण था। वह वर्षों से उसी स्थान पर सब्जी बेचकर अपना गुजारा कर रहा था। अविवाहित होने के कारण वह अकेला ही जीवन व्यतीत कर रहा था। आसपास के लोगों के अनुसार वह शराब पीने का आदी था और कई बार नशे की हालत में भी देखा जाता था। हालांकि, घटना के पीछे वास्तविक कारण क्या रहे, इसका खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।

यह भी पढ़ें- नशेड़ी बोलने पर भड़के नीरज भारती : बोले, साथ बैठ पीते थे पेग-सिगरेट, सदन में खैनी खाते थे CM

कुछ दिन पहले गया था गांव

परिजनों और रिश्तेदारों ने पुलिस को बताया कि जगत सिंह पिछले चार-पांच दिनों से अपने पैतृक गांव गया हुआ था। इस दौरान उसकी सब्जी की दुकान भी बंद रही। सोमवार सुबह उसका शव उसी स्थान के नजदीक फंदे से लटका मिला। जहां वह वर्षों से रोजाना अपनी दुकान लगाकर जीवन यापन करता था।

पूरे इलाके में हड़कंप

इस घटना ने उसके परिचितों और स्थानीय व्यापारियों को भी स्तब्ध कर दिया है। घटनास्थल दिल्ली गेट क्षेत्र में स्थित है, जहां दिनभर लोगों की आवाजाही बनी रहती है। ऐसे में प्रारंभिक तौर पर यह माना जा रहा है कि घटना देर रात या तड़के सुबह के समय हुई होगी, जब इलाके में लोगों की मौजूदगी बेहद कम थी।

यह भी पढ़ें- सुक्खू सरकार का यू-टर्न : अब सिर्फ CM की कटेगी सैलरी, मंत्रियों-विधायकों को मिलेगा पूरा पैसा

जांच में जुटी पुलिस टीम

पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और घटना से जुड़े हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाने के साथ-साथ मृतक के परिजनों के बयान भी दर्ज किए हैं।

आत्महत्या या कुछ और....

शव का पोस्टमार्टम करवाने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है, जिसके बाद उसे परिजनों को सौंपा जाएगा। जांच अधिकारी यह भी पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं कि जगत सिंह किसी मानसिक तनाव या अन्य व्यक्तिगत कारणों से परेशान तो नहीं था।

यह भी पढ़ें- HRTC पेंशनरों को बड़ी राहत : अब हर महीने 10 तारीख से पहले खाते में आएगा पेंशन का पैसा

मौत की खबर से सब हैरान

उधर, घटना की खबर फैलते ही अस्पताल परिसर और आसपास के क्षेत्र में लोगों की भीड़ जमा हो गई। कई स्थानीय लोगों ने बताया कि जगत सिंह वर्षों से शहर का जाना-पहचाना चेहरा था और उसकी अचानक मौत की खबर से सभी हैरान हैं।

मौत के कारणों का खुलासा

ASP योगेश रोल्टा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस को घटना की सूचना मिलने के बाद टीम को मौके पर भेजा गया था। उन्होंने कहा कि पुलिस सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है और नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल पाएगा। 

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख