#राजनीति

June 8, 2026

नशेड़ी बोलने पर भड़के नीरज भारती : बोले, साथ बैठ पीते थे पेग-सिगरेट, सदन में खैनी खाते थे CM

डोप टेस्ट करवाने का चेलेंज, HRTC उपाध्यक्ष को भी साथ लाने की कही बात

शेयर करें:

Cm sukhu dope test challenge neeraj bharti statement himachal politics

शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजनीति में CM सुखविंदर सिंह सुक्खू और पूर्व विधायक एवं पूर्व मुख्य संसदीय सचिव (CPS) नीरज भारती के बीच जुबानी जंग और तेज हो गई है। CM सुक्खू की ओर से दिए गए एक बयान के बाद नीरज भारती ने वीडियो संदेश जारी कर पलटवार किया है।

डोप टेस्ट करवाएं CM सुक्खू

नीरज भारती ने CM सुक्खू को डोप टेस्ट कराने की चुनौती देते हुए कहा कि वह स्वयं भी जांच के लिए तैयार हैं। रविवार शाम जारी वीडियो में नीरज भारती ने कहा कि वह किसी भी प्रकार की जांच से पीछे हटने वाले नहीं हैं।

यह भी पढ़ें- देवता साहिब चालदा महासू का आशीर्वाद लेने पहुंची 350 विवाहित बेटियां, चांदी का छत्र किया भेंट

हिमाचल नहीं, चंडीगढ़ में हो डोप टेस्ट

हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि वह हिमाचल प्रदेश में डोप टेस्ट नहीं कराना चाहते, क्योंकि उन्हें यहां जांच प्रक्रिया प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने सुझाव दिया कि यह टेस्ट चंडीगढ़ में कराया जाए ताकि पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी रहे।

तभी सच्चाई आएगी सामने

वीडियो संदेश में नीरज भारती ने कहा कि यदि डोप टेस्ट कराया जाता है तो उसमें केवल उनका ही नहीं, बल्कि CM सुखविंदर सिंह सुक्खू और  HRTC उपाध्यक्ष अजय वर्मा का भी परीक्षण होना चाहिए। उनका कहना था कि सभी पक्षों की जांच होने से सच्चाई सामने आ सकेगी। गौरतलब है कि अजय वर्मा ने भी हाल ही में नीरज भारती को डोप टेस्ट कराने की सलाह दी थी, जिसके बाद अब भारती ने उन्हें भी इस चुनौती का हिस्सा बनने को कहा है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल के लिए अगले 48 घंटे भारी, आज 3 जिलों में HEATWAVE का यलो अलर्ट- जानें मौसम अपडेट

CM सुक्खू पर लगाए गंभीर आरोप

अपने वीडियो संदेश के दौरान नीरज भारती ने मुख्यमंत्री पर कई व्यक्तिगत टिप्पणियां भी कीं। उन्होंने कहा कि एक समय वह मुख्यमंत्री को बड़े भाई के रूप में देखते थे, लेकिन अब परिस्थितियां बदल चुकी हैं और उनके बीच पहले जैसे संबंध नहीं रहे।

साथ बैठ पीते थे पेग-सिगरेट

वीडियो के अंत में उन्होंने युवावस्था की आदतों का उल्लेख करते हुए कहा कि किसी व्यक्ति को समय के साथ अपनी जीवनशैली में बदलाव लाना चाहिए और उम्र बढ़ने के साथ कुछ आदतों को छोड़ देना चाहिए। उन्होंने साफ-साफ शब्दों में कहा कि CM सुक्खू के साथ बैठकर उन्होंने कई बार पेग लगाएं हैं और सिगरेट पीएं हैं। इसी के साथ उन्होंने कहा कि हमने खुद देखा है सुक्खू साहब को विधानसभा में खैनी खाते हुए। 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में 'मुन्नाभाई स्टाइल' का खुलासा: भाई की जगह परीक्षा देने बैठ गई बहन; ऐसे खुला राज

कैसे शुरू हुआ विवाद?

इस पूरे विवाद की शुरुआत मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के एक बयान से हुई थी। मीडिया से बातचीत के दौरान CM सुक्खू ने नीरज भारती का नाम लिए बिना कहा था कि यदि कोई "नशेड़ी" व्यक्ति बयान देता है तो उसकी बातों को गंभीरता से लेने की आवश्यकता नहीं है। CM सुक्खू के इस बयान को नीरज भारती से जोड़कर देखा गया, जिसके बाद उन्होंने सार्वजनिक रूप से प्रतिक्रिया देते हुए चुनौती भरा वीडियो जारी किया।

नीरज भारती ने उठाए सवाल

पिछले कई दिनों से नीरज भारती सोशल मीडिया मंचों के जरिए राज्य सरकार और CM सुक्खू पर लगातार सवाल उठा रहे थे। उन्होंने सरकार की कार्यप्रणाली, संगठनात्मक मामलों और राजनीतिक फैसलों को लेकर कई टिप्पणियां की थीं, जिससे पार्टी के भीतर भी हलचल पैदा हो गई थी।

यह भी पढ़ें : हिमाचल का बेरोजगार युवा खरीद सकेगा अपनी बस: सुक्खू सरकार देगी आधे पैसे, जानें पूरा प्लान

6 साल के लिए पार्टी से बाहर

इन बयानों के चलते कांग्रेस नेतृत्व ने अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए नीरज भारती को छह वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित करने का निर्णय लिया है। हालांकि इस पूरे घटनाक्रम के बीच उनके पिता और हिमाचल सरकार में कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने भी सार्वजनिक रूप से यह संकेत दिया है कि सोशल मीडिया पर लगातार की जा रही बयानबाजी उचित नहीं मानी जा सकती।

फेसबुक अकाउंट भी करवाया बंद

नीरज भारती ने यह आरोप भी लगाया है कि उनकी सोशल मीडिया गतिविधियों को रोकने के लिए उनकी फेसबुक अकाउंट बंद करवाई गई। उनका दावा है कि वह उसी मंच के माध्यम से सरकार के खिलाफ अपनी बात रख रहे थे।

 

यह भी पढ़ें : सीएम सुक्खू ने छुट्टी के दिन कर दी बड़ी घोषणाएं, वेतन-एरियर से लेकर HRTC पेंशनरों को दे दी राहत

राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना विवाद

CM सुक्खू और नीरज भारती के बीच बढ़ता यह विवाद अब प्रदेश की राजनीति में चर्चा का प्रमुख विषय बन गया है। एक ओर कांग्रेस संगठन अनुशासन बनाए रखने की बात कर रहा है, वहीं दूसरी ओर नीरज भारती लगातार अपनी बात सार्वजनिक मंचों पर रख रहे हैं।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख