राजनीति

#अपराध

March 7, 2025

हिमाचल में ऑस्ट्रेलियाई महिला ने कर दिया खेला- कंपनी के डकार गई करोड़ों,  FIR दर्ज

ऑस्ट्रेलियाई महिला पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप, पुलिस जांच जारी

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

himachal news

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में एक कंपनी के निदेशक ने ऑस्ट्रेलियाई नागरिक लुईस हैरिसन के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज कराया है। आरोप है कि उन्होंने संस्था के धन का दुरुपयोग किया और उसे अपने निजी खातों में ट्रांसफर कर दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

विदेशी निवेशक पर गंभीर आरोप

शिकायतकर्ता कर्ण कुमार के अनुसार, उन्होंने 2022 में एक कंपनी की स्थापना की थी, जिसमें लुईस हैरिसन बतौर फंडिंग पार्टनर शामिल थीं।

यह भी पढ़ें : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले BJP MLA हंसराज, चंबा के लिए मांगा विशेष पैकेज

हालांकि, उन्होंने आरोप लगाया कि भवन निर्माण के लिए मिली धनराशि को संस्था के आधिकारिक खातों में जमा करने के बजाय, अलग-अलग निजी खातों में भेजा गया। जांच के दौरान संस्था के रिकॉर्ड में इस राशि का कोई दस्तावेजी प्रमाण नहीं मिला, जिससे वित्तीय अनियमितताओं की आशंका बढ़ गई।

कंपनी के नियंत्रण पर विवाद

कर्ण कुमार का कहना है कि लुईस हैरिसन ने उनकी जानकारी के बिना कंपनी के संचालन पर नियंत्रण स्थापित कर लिया और बिना कानूनी प्रक्रिया का पालन किए कई नई परियोजनाएं शुरू कर दीं।

यह भी पढ़ें : BJP के खेमेबाजी में फंसा हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष पद- अब अप्रैल के लिए टली बात

इसके अलावा, उन पर कंपनी के कानूनी दस्तावेज जब्त करने और इसके दुरुपयोग के भी आरोप लगाए गए हैं, जिससे व्यवसाय संचालन में बाधा उत्पन्न हुई।

पुलिस कर रही गहन जांच

कर्ण कुमार ने लुईस हैरिसन और उनके सहयोगियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है, जिसमें वित्तीय अनियमितता, मानहानि और दस्तावेजों के दुरुपयोग के आरोप शामिल हैं। उन्होंने दावा किया कि इन घटनाओं के कारण कंपनी अब बंद होने के कगार पर पहुंच चुकी है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : सरकारी जमीन पर महिला प्रधान ने किया था कब्जा, हुई बर्खास्त- BJP से है नाता

इस मामले पर एएसपी कांगड़ा हितेष लखनपाल ने बताया कि फिलहाल आरोपी महिला प्रयागराज महाकुंभ स्नान के लिए गई हुई हैं। उनके लौटने के बाद पुलिस उनसे पूछताछ करेगी और धन के स्रोत व ट्रांसफर की प्रक्रिया की विस्तार से जांच करेगी।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख