#अपराध

November 9, 2025

हिमाचल के सेब व्यापारी से लाखों की धोखाधड़ी, महाराष्ट्र के शख्स ने सेब खरीद नहीं किया भुगतान

लाखों का सेब खरीद कर महाराष्ट्र के शख्स ने नहीं किया भुगतान

शेयर करें:

Rohru Apple Fraud News

शिमला। हिमाचल प्रदेश में सेब सीजन के दौरान प्रदेश के कई छोटे व्यापारी धोखाधड़ी का शिकार हो जाते हैं। कई बार बाहरी राज्यों से आने वाले सेब कारोबारी यहां के छोटे सेब व्यापारियों से लाखों का सेब तो खरीद लेते हैं, लेकिन बाद में उसका भुगतान नहीं करते हैं। ऐसा ही एक मामला राजधानी शिमला के उपमंडल रोहड़ू से सामने आया है। यहां के एक सेब व्यापारी से भी लाखों की धोखाधड़ी हुई है।

 

मिली जानकारी के अनुसार रोहड़ू के सेब व्यापारी से बाहरी राज्य के एक कारोबारी ने लाखों रुपए का सेब तो खरीद लिया, लेकिन बाद में उसका भुगतान नहीं किया। काफी समय तक कारोबारी ने व्यापारी को भुगतान कर देने का दिलासा दिया, लेकिन जब पैसे नहीं मिले तो धोखाधड़ी का शिकार हुए व्यापारी ने इसकी शिकायत पुलिस थाना में दर्ज करवाई। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: डिप्टी CM की लाडली ने नहीं लिया एक भी शगुन का लिफाफा, हाथ जोड़ लिया सबका आशीर्वाद

सेब की खेप के बदले नहीं मिला भुगतान

बताया जा रहा है कि रोहड़ू के फल व्यापारी ने वर्ष 2024 में अपनी कमीशन एजेंसी के माध्यम से महाराष्ट्र के अमरावती निवासी एक व्यापारी को सेब की खेप भेजी थी। खेप की कीमत लगभग 55 से 60 लाख रुपये बताई जा रही है। व्यापारी ने कई बार भुगतान की मांग की, लेकिन अब तक पैसे नहीं लौटाए गए।

पुलिस में दर्ज हुआ मामला

शिकायत के आधार पर थाना रोहड़ू में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में यह आर्थिक धोखाधड़ी का मामला प्रतीत होता है। आरोपी से संपर्क साधने और उसके वित्तीय लेन.देन की जांच की जा रही है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: पति की टैक्सी में सवारी छोड़ने निकली 24 वर्षीय पत्नी, खाई में जा गिरी कार; थमी सांसें

सेब सीजन में बढ़ती धोखाधड़ी

हिमाचल में सेब सीजन के दौरान अक्सर ऐसे मामले सामने आते हैं, जहां बाहरी राज्यों के व्यापारी हिमाचली एजेंटों से सेब लेकर भुगतान नहीं करते। रोहड़ू, कोटखाई, नारकंडा और ठियोग जैसे प्रमुख उत्पादक क्षेत्रों में कई सेब व्यापारियों को हर साल इसी तरह की धोखाधड़ी का सामना करना पड़ता है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल : लिव इन में रह रही युवती पहुंची थाने, पंचायत प्रतिनिधि के खिलाफ केस दर्ज- जानें मामला

व्यापारियों की चिंता बढ़ी

स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि ऐसे मामलों से आर्थिक नुकसान के साथ.साथ विश्वास का भी बड़ा झटका लगता है। व्यापारी अब सरकार और पुलिस से मांग कर रहे हैं कि सेब व्यापार में पारदर्शिता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कड़े कदम उठाए जाएं। पुलिस ने अपील की है कि यदि किसी व्यापारी को ऐसे मामलों की जानकारी हो तो तुरंत सूचना दें ताकि धोखाधड़ी के मामलों को समय रहते रोका जा सके।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख