#अपराध

June 12, 2025

हिमाचल: समारोह से बाइक पर लौटते युवक को अज्ञात वाहन ने रौंदा; परिवार ने खोया लाडला बेटा

पीडब्ल्यूडी में मल्टी टास्क वर्कर था युवक, समारोह से लौटते हुआ हादसा

शेयर करें:

24 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत

मंडी। हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसों की बढ़ती घटनाएं एक बार फिर चिंता का कारण बन गई हैं। बड़ी बात यह है कि इन हादसों मंे अधिकतर युवा वर्ग अपनी जान गंवा रहा है। ऐसा ही एक दर्दनाक सड़क हादसा हिमाचल के मंडी जिला में आज गुरुवार को हुआ है। इस हादसे ने एक परिवार से उनका 24 साल का जवान बेटा छीन लिया है। इस युवक की दर्दनाक मौत हो गई है।

24 साल के युवक की मौत

यह हादसा गुरुवार सुबह मंडी-पठानकोट नेशनल हाईवे-154 पर कुन्नू बाजार के पास हुआ है। हादसे में 24 वर्षीय युवक की जान चली गई। हादसे में मारे गए युवक की पहचान विनोद कुमार निवासी कुफरी के रूप में हुई है। वह लोक निर्माण विभाग में मल्टीटास्क वर्कर के पद पर कार्यरत था।

 

यह भी पढ़ें : अहमदाबाद विमान क्रैश : अब तक 133 यात्रियों की मौ*त- PM मोदी घटना स्थल के लिए रवाना

समारोह से वापस लौटते हुए हादसा

विनोद बाइक से एक पारिवारिक समारोह से वापस लौट रहा था। इसी बीच किसी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। यह घटना उस वक्त हुई जब बाजार बंद था, जिस कारण कोई प्रत्यक्षदर्शी सामने नहीं आया। पुलिस को सूचना मिलने के बाद फोरेंसिक टीम सहित जांच अधिकारी मौके पर पहुंचे और साक्ष्य जुटाने शुरू किए।

परिजनों ने पोस्टमार्टम से पहले मांगी आरोपी की गिरफ्तारी

डीएसपी पधर देव राज ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि हादसा तेज रफ्तार वाहन की वजह से हुआ है। हालांकि, अभी वाहन और चालक की पहचान नहीं हो सकी है। मृतक के परिजनों ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाने से पहले आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम पधर सुरजीत सिंह मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझा.बुझाकर आगे की प्रक्रिया के लिए राजी किया।

 

यह भी पढ़ें : दिल्ली-लेह के रोमांचक सफर पर निकली HRTC बस, बर्फ से लदे पहाड़ों की करवाएगी सैर

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

विनोद की असामयिक मौत ने न केवल उसके परिवार को बल्कि पूरे इलाके को गमगीन कर दिया है। यह घटना एक चेतावनी है कि यदि समय रहते कदम नहीं उठाए गएए तो सड़कें सुरक्षित मार्ग नहीं, बल्कि जानलेवा रास्ते बनती चली जाएंगी।

 

यह भी पढ़ें : बड़ी खबर : अहमदाबाद में क्रैश हुआ विमान, 242 यात्रियों सहित पूर्व CM विजय रूपाणी भी थे सवार


इस घटना ने एक बार फिर प्रदेश में सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हाल के महीनों में राज्य में सड़क हादसों की संख्या में चिंताजनक वृद्धि देखी गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि ओवरस्पीडिंग, ट्रैफिक नियमों की अनदेखी और खराब सड़क इंजीनियरिंग हादसों के मुख्य कारण हैं।

 

यह भी पढ़ें : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद की रेस में सबसे आगे आया ये नया नाम, दिल्ली में सीएम सुक्खू से हो गई चर्चा

 

प्रदेश सरकार को चाहिए कि वह इन घटनाओं को महज आंकड़ों के रूप में न देखकर ठोस नीतिगत कदम उठाए। दुर्घटनाग्रस्त स्थानों को चिन्हित कर सुधार किया जाए, वाहनों की निगरानी के लिए हाईवे पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं और ट्रैफिक नियमों के पालन को सख्ती से लागू किया जाए।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख