#अपराध
July 20, 2025
हिमाचल: कॉलेज से लौट रही छात्रा से युवक ने की नीचता, दोस्त बनाता रहा वीडियो; किया वायरल
सुनसान जगह पर छात्रा का रास्ता रोक की नीचता, ने वीडियो बनाकर किया वायरल
शेयर करें:

चंबा। हिमाचल प्रदेश से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। खासकर उन बेटियों के अभिभावकों को सकते में डाल दिया है, जिनकी बेटियां पैदल स्कूल और कॉलेज आती जाती हैं। चंबा जिला के चुवाड़ी से सामने आई इस घटना ने इंसानित को भी शर्मसार कर दिया है। यहां एक कॉलेज छात्रा के साथ ना सिर्फ दुष्कर्म किया गया, बल्कि उसका वीडियो बनाकर भी वायरल कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार चंबा जिला के चुवाड़ी में एक 18 साल की लड़की के साथ कॉलेज से घर लौटते समय दो युवकों ने रास्ता रोका और एक युवक ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। जबकि दूसरे युवक ने इस दुष्कर्म का मोबाइल में वीडियो बना लिया। इस वीडियो को बाद में आरोपियों ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। यह घटना 6 जुलाई की बताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि पीड़िता रोज की तरह सुबह अपने कॉलेज गई थी। शाम को छात्रा कॉलेज से पैदल घर लौट रही थी। जब यह छात्रा एक सुनसान जगह से गुजर रही थी, तभी वहां पहले से मौजूद दो युवकों 21 वर्षीय दीपक और 27 वर्षीय चमन ने उसका रास्ता रोक लिया। इन दोनों युवकों ने पहले तो छात्रा को डराया धमकाया और उसके बाद दीपक ने उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। जबकि चमन नाम के युवक ने इस पूरे घटनाक्रम को अपने मोबाइल में कैद कर लिया।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में महिला प्रधान ने किया कांड- पति और ससुर के खातों में भेजे सरकारी पैसे, हुई सस्पेंड
इस घिनौनी हरकत के बाद युवती गहरे सदमे में थी। घर आने के बाद भी डर और शर्म के कारण उसने कई दिनों तक इस बारे में किसी से कुछ नहीं कहा। वह मानसिक रूप से टूट चुकी थी और खुद को अकेला महसूस कर रही थी। इसी बीच कुछ दिन बाद चमन ने यह वीडियो किसी अन्य व्यक्ति के मोबाइल पर भेज दिया, जिसके बाद यह वीडियो जमकर वायरल हो गया और पीड़िता के परिजनों तक पहुंच गया। जिसके बाद इस अमानवीय कृत्य का खुलासा हुआ।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : 2 सगे भाइयों ने एक ही दुल्हन संग लिए सात फेरे, तीनों की रजामंदी से हुआ जोड़ीदार विवाह
परिजनों के पूछने पर छात्रा ने सारी घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। जिसके बाद छात्रा की मां बेटी को लेकर पुलिस थाना पहुंची और लिखित में शिकायत दर्ज करवाई। उन्होंने पुलिस से आरोपी युवकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल की पंचायत में उधड़ी भ्रष्टाचार की परतें : प्रधान ने RTI लगाने वाले को धमकाया, जानें पूरा मामला
पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करवाया और उसके बयान न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष भारतीय न्याय संहिता की धारा 183 के तहत दर्ज करवाए। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी योग राज चंदेल ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह घटना एक बार फिर महिला सुरक्षा और सोशल मीडिया के दुरुपयोग पर सवाल खड़े करती है। इस तरह की घटनाएं समाज में डर और असुरक्षा का माहौल पैदा करती हैं।