#अपराध

September 12, 2025

हिमाचल: सुनसान रास्ते में मिली युवक की अ*धज*ली देह, बैग पर लिखा था 'Don't Call The Police'

घर से चंडीगढ़ के लिए निकला था युवक, अगले दिन मिली देह

शेयर करें:

Himachal bilaspur News

बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिला से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक 35 साल के युवक का अधजला शव मिला है। अधजले शव मिलने की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।  घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोग युवक की हत्या की आशंका से भी इंकार नहीं कर रहे हैं। 

झाड़ियों के पास अधजली लाश मिली

युवक का शव बिलासपुर जिला के उपमंडल शाहतलाई के पिछड़ा क्षेत्र कोटधार के तहत आने वाले डूडियां गांव के पास एक पुराने सुनसान रास्ते पर मिला है। शुक्रवार की सुबह जैसे ही स्कूली बच्चों ने झाड़ियों के पास जले हुए शव को देखा, पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीणों का जमावड़ा लग गया, जिन्होंने फौरन पंचायत प्रधान कुसुम लता को सूचित किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस को मौके पर बुलाया गया।

 

यह भी पढ़ें: हिमाचल : महिला का उजड़ा सुहाग, दो दिन से कर रही थी तलाश, इस हाल में मिली पति की देह

घर से चंडीगढ़ के लिए निकला था युवक

शव की पहचान सौरभ कुमार (35) पुत्र रमेश कुमार निवासी डूडियां तहसील झंडूता के रूप में हुई है। सौरभ वर्तमान में अपनी मां के साथ घुमारवीं में रह रहा था और चंडीगढ़ की एक निजी कंपनी में कार्यरत था। बताया जा रहा है कि कोरोना काल से ही वह वर्क फ्रॉम होम कर रहा था। गुरुवार को वह चंडीगढ़ जाने के लिए घर से निकला, लेकिन अगले ही दिन उसकी अधजली लाश डूडियां के सुनसान जगह में पाई गई।

 

यह भी पढ़ें : शादी के नाम पर दो बार ठगा युवक, पहली पत्नी निकली नशेड़ी; दूसरी फेरों के अगले दिन भागी

बैग पर चौंकाने वाला संदेश

पुलिस जब मौके पर पहुंची तो एक और चौंकाने वाला तथ्य सामने आया। मृतक के बैग पर साफ.साफ लिखा था, “Don't Call the Police”। यही नहीं, शव के पास से मृतक के कुछ जले हुए दस्तावेज भी बरामद हुए हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि इस मामले में कुछ बड़ा छिपाने की कोशिश की गई है। मौके पर पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, जिससे यह मामला और भी रहस्यमयी बन गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति कुछ स्पष्ट हो पाएगी। डीएसपी रिजर्व लीव मुनीष चौधरी स्वयं फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल से सबूत इकट्ठा किए।

 

यह भी पढ़ें : लोगों के कंधों पर सुक्खू सरकार के दावे, 10 KM पालकी में डाल अस्पताल पहुंचाई बीमार महिला

लोगों के मन में उठ रहे कई सवाल

शुरुआती जांच में कई सवाल सामने आए हैं। जिनके जवाब अब पुलिस को ढूंढने हैं। लोगों के मन में भी कई सवाल हैं। जैसे अगर यह आत्महत्या थी तो शव को इतनी बर्बरता से जलाने की जरूरत क्यों पड़ी। वहीं बैग पर डांट कॉल दी पुलिस जैसा संदेश लिखने के पीछे क्या कारण है। वहीं अगर सौरभ चंडीगढ़ जा रहा था, तो वह डूडियां के पुराने सुनसान रास्ते पर कैसे पहुंचा। क्या किसी जान.पहचान वाले ने उसे बहला फुसलाकर तो यहां नहीं बुलाया था। इन तमाम सवालों के जवाब अभी जांच के घेरे में हैं। फिलहाल पुलिस ने आईपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और पोस्टमार्टम के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: शादी के नाम पर दो बार ठगा युवक, पहली पत्नी निकली नशेड़ी; दूसरी फेरों के अगले दिन भागी

पुलिस की अपील, अफवाहों से बचें

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि जब तक जांच पूरी नहीं हो जातीए किसी भी तरह की अफवाहों पर विश्वास न करें। सच्चाई सामने लाने के लिए हर एंगल से जांच की जा रही है। घटना के बाद डूडियां और आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि यह इलाका पहले बेहद शांत माना जाता थाए लेकिन इस तरह की घटनाएं अब लोगों में

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख