राजनीति

#अपराध

May 15, 2025

हिमाचल : परिवार ने खो दिया जवान बेटा, दोस्तों संग खड्ड में गया था नहाने; डूब गया

ऊना का युवक नालागढ़ में करता था काम

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Nalagarh Youth drownd

सोलन। हिमाचल प्रदेश में गर्मी का मौसम शुरू होते ही अब प्रदेश की नदियों और खड्डों में लोगों के डूबने की घटनाएं बढ़ने लगी है। ऐसा ही एक मामला हिमाचल के सोलन जिला से सामने आया है। यहां औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ के सेरी खड्ड में एक युवक की डूबने से मौत हो गई है। युवक अपने दोस्तों के साथ खड्ड में नहाने गया था। इसी बीच वह डूब गया।

नालागढ़ की सेरी खड्ड में डूबा युवक

बताया जा रहा है कि ऊना जिला की तहसील घनारी के गांव रायपुर मलवाड़ी का मनोज कुमार नालागढ़ में एक कंपनी में काम करता था। बुधवार को छुट्टी के बाद वह अपने दोस्तों के साथ नालागढ़ की सेरी खड्ड में नहाने गया था। लेकिन युवक वहां पर डूब गया। युवक का शव आज गुरुवार को पुलिस ने एनडीआरएफ की टीम की मदद से खड्ड से ढूंढ लिया है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: धार्मिक स्थल के प्रमुख ने नशा देकर महिला से की नीचता, साथी ने भी वही किया

कंपनी में करता था काम

मृतक युवक की पहचान मनोज कुमार, निवासी गांव रायपुर मलवाड़ी तहसील घनारी जिला ऊना के रूप में हुई है। मनोज ढेरोंवाल में एक निजी कंपनी में तैनात था। पुलिस के अनुसार मनोज अपने दोस्त मोहित गौतम के साथ बुधवार की रात को सेरी खड्ड में नहाने गया था। नहाते समय मनोज गहरे पानी में उतर गया। इस दौरान मोहित सड़क पर उसका इंतजार करता रहा।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: लापता लड़की ने भेजा संदेश, सॉरी मम्मी-पापा.. मुझे मत ढूंढना.. मैंने शादी कर ली है

 

जब काफी देर तक मनोज नहीं लौटा तो रोहित अपने कमरे में चला गया। गुरुवार सुबह मोहित ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एनडीआरएफ को भी मौके पर बुलाया। एनडीआरएफ टीम ने काफी मशकत के बाद मनोज के शव को खड्ड से ढूंढ निकाला। गुरुवार सुबह को ही मनोज के परिजनों को सूचना दी गई। मनोज के परिजन भी नालागढ़ अस्पताल पहुंच गए हैं। 

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: 10वीं की टॉपर साइना ने 5 विषयों में हासिल किए 100/100 अंक, इंजीनियर बनना है सपना

क्या कहती है पुलिस

मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि कल शुक्रवार को नालागढ़ अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। वहीं पुलिस ने मृतक युवक के दोस्त के बयान दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। 

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख