#अपराध

May 31, 2025

युवक ने इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर घर से भगाई लड़की, हिमाचल में कई महीनों तक की नीचता

18 से भी कम उम्र की लड़की से युवक ने हिमाचल में कर ली शादी

शेयर करें:

Himachal Solan Baddi

फरीदाबाद/सोलन। हिमाचल प्रदेश में पर्यटकों के साथ साथ कई ऐसे लोग भी पहुंचते हैं, जो अपने राज्य में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देकर आए होते हैं। ऐसा ही एक मामला हिमाचल के सोलन जिला के बद्दी से सामने आया है। यहां पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह युवक एक नाबालिग को घर से भगा कर हिमाचल ले आया और यहां कई महीने तक उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है और लड़की को भी बरामद कर उसे परिजनों के हवाले कर दिया है। 

यूपी का रहने वाला है आरोपी

आरोपी युवक शैलेंद्र मूल रूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के अगोरना गांव का रहने वाला है। शैलेंद्र दिल्ली के हर्ष विहार में रह रहा था। शैलेंद्र की यहीं की एक लड़की से इंस्टाग्राम पर बातचीत शुरू हुई। जिसके बाद दोनों ने नंबरों का आदान प्रदान किया और बात होने लगी। इसी बीच युवक नाबालिग लड़की को बहला फुसला कर उसे अपने साथ भगा ले गया। यह युवक लड़की को अपने साथ भगा कर हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला के बद्दी में ले आया। युवक ने यहां पर आकर नाबालिग लड़की से शादी भी कर ली। उसके बाद वह लगातार उसके साथ शारीरिक संबध्ं बनाता रहा। 

यह भी पढ़ें : CM- डिप्टी CM से रजनी पाटिल ने की देर शाम मीटिंग, बंद कमरे में इन मुद्दों पर हुई अहम चर्चा

6 अक्तूबर को घर से भगाई थी युवती

यह घटना छह अक्तूबर 2024 की बताई जा रही है। जब बेटी घर से अचानक लापता हो गई तो परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट फरीदाबाद जिले के पुलिस थाना खेड़ी पुल में दर्ज करवाई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी।

 

पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि 6 अक्टूबर को खेड़ी पुल थाने में एक शख्स ने शिकायत दर्ज करवाई थी, जिसमें उसने बताया था कि पांच अक्टूबर को उनकी नाबालिग बेटी घर से बाजार को निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। व्यक्ति की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, दो दिन बाद यहां होंगे इंटरव्यू- जानें पूरी डिटेल

जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी माध्यमों का उपयोग करते हुए लड़की की लोकेशन को ट्रेस किया। जिस पर लड़की की लोकेशन हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बद्दी क्षेत्र में पाई गई। ऐसे में पुलिस ने एक टीम बनाकर हिमाचल के सोलन जिला के बद्दी भेजी। यहां पर पुलिस ने बद्दी से आरोपी शैलेंद्र कुमार (25)को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने नाबालिग लड़की को भी बरामद कर मेडिकल करवाने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है।

यह भी पढ़ें : विमल नेगी केस में नया ट्विस्ट - CM के मना करने पर भी हाईकोर्ट पहुंचे SP शिमला, दायर की याचिका

इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती

पूछताछ में पता चला है कि आरोपी की लड़की से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी और दोनों में प्रेम संबंध बन गए। इसी बीच आरोपी नाबालिग को बहला फुसला कर अपने साथ हिमाचल ले आया और यहां पर आकर उसने उससे शादी कर ली। इस दौरान युवक लगातार नाबालिग के साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : स्कूल के सामने पुलिस ने टैक्सी से पकड़ी चिट्टे की खेप, चार युवकों को किया अरेस्ट


बता दें कि हिमाचल प्रदेश में हर साल लाखों की संख्या में बाहरी राज्यों से लोग घूमने आते हैं। लेकिन इनमें से कुछ ऐसे लोग भी होते हैं, जो अपने क्षेत्र में किसी ना किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देकर पुलिस से बचने के लिए हिमाचल पहुंचते हैं। यह कोई पहला मामला नहीं है, जब बाहरी राज्यों में आपराधिक वारदात देकर हिमाचल पहुंचा शातिर पुलिस के हाथ लगा हो।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख