#अपराध
May 4, 2025
हिमाचल: खड्ड के रास्ते में पड़ा मिला शख्स, थम चुकी थी सांसें; शराब का था आदी
अत्याधिक शराब के सेवन से जान जाने की आशंका
शेयर करें:

शिमला। हिमाचल प्रदेश में लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की खबरें सामने आ रही हैं। ऐसा ही एक मामला हिमाचल की राजधानी शिमला से सामने आया है। यहां भी एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों मंे मौत हुई है। व्यक्ति का शव रास्ते में पड़ा हुआ मिला है। व्यक्ति की मौत कैसे हुई, इसका अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है।
व्यक्ति का शव शिमला जिला के रोहड़ू बाजार की मीट मार्केट के पास शिकड़ी खड्ड के रास्ते पर पड़ा हुआ मिला। रास्ते से गुजर रहे लोगों ने व्यक्ति को अचेत अवस्था में वहां पड़े हुए देखा, जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब जांच की तो व्यक्ति को मृत पाया। रोहड़ू पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। मृतक व्यक्ति नेपाली मूल का बताया जा रहा है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : रात को खाना खाकर सोने चला गया युवक, सुबह कमरे का दरवाजा खुलते ही बेसुध हुई मां
मृतक व्यक्ति की पहचान तिलक बहादुर पुत्र तान सिंह निवासी नेपाल के रूप में हुई है। तिलक बहादुर पिछले लंबे समय से रोहड़ू बाजार में पल्लेदारी का काम करता था। पुलिस ने जब स्थानीय लोगों से मृतक के बारे में पूछताछ की तो पता चला कि मृतक शराब पीने का आदी था और अकसर बीमार रहता था। प्रथम दृष्टयता में पुलिस को आशंका है कि अत्याधिक शराब के सेवन से ही व्यक्ति की मौत हुई है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। वहीं आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस पोस्टर्माम की रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, ताकि मौत के असली कारणों का पता चल सके। फिलहाल पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 194 के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
पुलिस अधीक्षक शिमला का भी यही कहना है कि व्यक्ति की मौत कैसे हुई, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा। पुलिस मृतक के साथियों और जहां वह रहता था, वहां उसके आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस यह भी सुनिश्चित कर रही है कि कहीं शख्स की मौत किसी साजिश का हिस्सा तो नहीं है।