#अपराध

August 1, 2026

हिमाचल: विवाहित महिला रहस्यमयी ढंग से गायब, पति ने जताई आशंका; बोला- भगा कर ले गया युवक

काम से लौटे पति को घर में नहीं मिली पत्नी, पुलिस थाने पहुंच दर्ज करवाई शिकायत

शेयर करें:

kullu woman missing

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ समय से महिलाओं और युवतियों के रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता होने के मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। अब ऐसा ही एक नया मामला कुल्लू जिले से सामने आया है, जहां एक विवाहित महिला अचानक घर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। महिला के अचानक गायब होने से परिवार में चिंता का माहौल है। काफी तलाश के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं मिला तो पति ने पुलिस का दरवाजा खटखटाया।

काम से लौटा तो घर पर नहीं मिली पत्नी

पुलिस को दी शिकायत में हाथीथान निवासी पीड़ित पति ने बताया कि वह 30 जुलाई की सुबह करीब साढ़े नौ बजे रोज की तरह अपने काम पर चला गया था। शाम करीब सात बजे जब वह वापस घर लौटा तो उसकी पत्नी घर पर मौजूद नहीं थी। पहले उसने आसपास और रिश्तेदारों के यहां पत्नी की तलाश की, लेकिन कहीं भी उसका कोई पता नहीं चल पाया।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल सहित देश भर में पहुंचेगा चाइना माल, आज से शुरू हुआ व्यापार; शिपकी लॉ से तिब्बत गए 16 व्यापारी

पत्नी को बहला-फुसलाकर कर ले गया युवक

काफी खोजबीन के बावजूद पत्नी का कोई सुराग नहीं मिलने पर पति ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत में उसने आशंका जताई है कि कोई अज्ञात युवक उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। इसी आधार पर उसने पुलिस से महिला का जल्द पता लगाने और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: होटल बुलाए पति-पत्नी को दे दिया नशा, बेसुध महिला से की नीचता; VIDEO बना किया वायरल

पुलिस ने शुरू की जांच

शिकायत मिलने के बाद भुंतर पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस महिला की तलाश के साथ-साथ शिकायत में लगाए गए आरोपों और अन्य सभी संभावित पहलुओं की भी जांच कर रही है। आसपास के क्षेत्रों से भी जानकारी जुटाई जा रही है ताकि महिला का जल्द से जल्द पता लगाया जा सके।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : सड़क से सीधे सतलुज में जा गिरी कार, पुलिस कर रही सवारों की तलाश

हर एंगल से जांच में जुटी पुलिस

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले को गंभीरता से लिया गया है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि महिला अपनी मर्जी से घर छोड़कर गई है या फिर उसके लापता होने के पीछे कोई अन्य कारण है। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख