#अपराध
February 2, 2026
हरियाणा के शख्स ने हिमाचल में आकर दी जा.न, अमरूद के पेड़ से ल*टकी मिली देह
पुलिस का आपराधिक आशंका से इंकार, पीएम रिपोर्ट खोलेगी राज
शेयर करें:

शिमला (रामपुर बुशहर)। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। शिमला के रामपुर में एक व्यक्ति का पेड़ से लटका हुआ शव मिला। जैसे ही लोगों ने पेड़ से लटके हुए शव को देखा तो पूरे गांव में हड़कंप मच गया। हर कोई यह जानने को उत्सुक दिखा कि आखिर व्यक्ति कौन है और उसने खुद पेड़ से लटक कर फंदा लगाया है या किसी ने उसे यहां लटका दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार मामला रामपुर उपमंडल के झाकड़ी क्षेत्र के वार्ड नंबर 09 का है। यहां रविवार को एक व्यक्ति का अमरूद के पेड़ से शव लटका हुआ मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस थाना झाकड़ी को दी। सूचना मिलते ही झाकड़ी पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और मृतक व्यक्ति की पहचान का प्रयास किया।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में होने जा रही है बंपर भर्ती, 300 के करीब युवाओं को मिलेगी नौकरी; जानें डिटेल
पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस को मृतक के बारे में जानकारी मिली। मृतक व्यक्ति हरियाणा का निवासी निकला। जिसकी पहचान 40 वर्षीय गणेश के रूप में हुई है। गणेश मूल रूप से पंचकूला तहसील कालका हरियाणा का रहने वाला बताया जा रहा है। लोगों के अनुसार गणेश कुछ समय से झाकड़ी गांव में रह कर कबाड स्क्रैप का कार्य कर रहा था और रमेश लाला के यहां ठहरा हुआ था। सूचना मिलने पर मृतक के करीबी रिश्तेदार बलदेव पुत्र स्वर्गीय बाले राम को भी मौके पर बुलाया गया।
बलदेव और स्थानीय लोगों की मौजूदगी में पुलिस ने शव को फंदे से उतार कर कब्जे में लिया। पुलिस ने मृतक के शरीर की जांच की, जिसमें पुलिस को कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस की प्रारंभिक जांच में व्यक्ति की मौत फंदा लगाने से मानी जा रही है। हालांकि असली कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा। फिलहाल पुलिस ने घटनास्थल की फोटोग्राफी करवाई और आवश्यक साक्ष्य जुटाते हुए प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए।
प्रारंभिक जांच में स्थानीय लोगों और परिजनों से पूछताछ के आधार पर पुलिस को किसी भी तरह की आपराधिक साजिश या संदिग्ध गतिविधि के संकेत नहीं मिले हैं। इसके बाद शव को पुलिस टीम द्वारा खानैरी अस्पताल पहुंचाया गया] जहां पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में सुरक्षित रखा गया है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। मामले में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 194 के तहत कार्रवाई की जा रही है। इस सनसनीखेज घटना के बाद से झाकड़ी क्षेत्र में दहशत और चर्चाओं का माहौल बना हुआ है, वहीं पुलिस हर पहलू से मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।