#अपराध
June 4, 2026
हिमाचल: बीच सड़क वर्दीधारी पुलिसकर्मी से की मा.र.पीट, फरमान खान ने बरसाए थप्पड़-मुक्के; देखें VIDEO
फरमान खान की सरेआम गुंडागर्दी, पुलिस कर्मी से मारपीट पर किया गिरफ्तार
शेयर करें:

पांवटा साहिब (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक सनसनीखेज और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाने वाले एक पुलिसकर्मी के साथ ही बीच सड़क पर मारपीट कर दी गई। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि जिस समय यह घटना हुई, उस समय पुलिसकर्मी वर्दी में ड्यूटी पर था।
इसके बावजूद आरोपी के मन में कानून का जरा भी खौफ नहीं दिखा; उसने न सिर्फ पुलिसकर्मी के साथ हिंसक हाथापाई की, बल्कि उसे थप्पड़ और मुक्के भी मारे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सुर्खियों में आ गया, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार धौलाकुआं स्थित छठी भारतीय आरक्षित वाहिनी में तैनात आरक्षी राजेश छिंटा की ड्यूटी तारूवाला क्षेत्र में थी। बताया जा रहा है कि वह भोजन के बाद स्कूटी पर वापस ड्यूटी के लिए जा रहा था। इसी दौरान गोंदपुर औद्योगिक क्षेत्र के समीप एक कार चालक की कथित लापरवाही को लेकर उसकी कहासुनी हो गई। पुलिसकर्मी ने चालक को सुरक्षित तरीके से वाहन चलाने की सलाह दी, लेकिन बात बढ़ती चली गई और विवाद ने उग्र रूप ले लिया।
हिमाचल के पांवटा साहिब में व्यक्ति ने पुलिस कर्मी से कर दी मारपीट pic.twitter.com/5Ueyh1q9MQ
— Vishal Rana (@VishalR77182544) June 4, 2026
यह भी पढ़ें : हिमाचल : पति-सास और ननद करते थे परेशान, सह नहीं पाई शालू- बंद कमरे में खत्म कर ली जिंदगी
आरोप है कि कार चालक ने गुस्से में आकर पुलिसकर्मी के साथ हाथापाई शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपी ने पुलिसकर्मी को धक्का दिया, जिससे वह स्कूटी से नीचे गिर गया। इसके बाद उसके साथ मारपीट की गई और थप्पड़-मुक्के भी मारे गए। शिकायत में यह भी कहा गया है कि आरोपी ने पुलिसकर्मी की वर्दी पकड़कर खींची, उसके बटन तोड़ दिए और स्कूटी की चाबी छीनने का प्रयास किया। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई और काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
यह भी पढ़ें : जयराम सरकार ने 'रसूखदारों' को बांट दिए गरीबों के 171 करोड़, बड़े भ्रष्टाचार का खुलासा; CM सुक्खू ने बैठाई जांच
पुलिसकर्मी की ओर से दर्ज करवाई गई शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आरोपी ने उसका बैग भी छीन लिया। बैग में निजी सामान के अलावा सोने की चेन भी रखी हुई थी। शिकायतकर्ता का कहना है कि घटना के दौरान उसे अपनी सुरक्षा को लेकर भी खतरा महसूस हुआ। वहीं आरोपी पर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने और पुलिसकर्मी के साथ अभद्र व्यवहार करने के आरोप भी लगाए गए हैं।
वायरल वीडियो और जांच के आधार पर आरोपी की पहचान फरमान खान (उर्फ इरफान) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के सहारनपुर का रहने वाला है। वह पांवटा साहिब के गोंदपुर स्थित 'तिरुपति फार्मा' कंपनी में बतौर सिक्योरिटी ठेकेदार/अधिकारी काम करता है और ज्ञानचंद गोयल धर्मशाला में उसका कार्यालय है।
यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार की लॉटरी के नियम तैयार, 3 माह में पहला ड्रा; 5 करोड़ के इनाम को कितने में मिलेगा टिकट
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा, जिसमें एक व्यक्ति पुलिसकर्मी के साथ हाथापाई करता दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। मामले के तूल पकड़ने के बाद पुलिस प्रशासन ने जांच तेज कर दी और आरोपी की पहचान कर उसे हिरासत में ले लिया।
पुलिस ने आरोपी फरमान खान के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें : कूड़ा नहीं बनेगा बोझ! हिमाचल में प्लास्टिक के कचरे से बनेंगी सड़कें- सरकार ने जारी किए नए नियम
घटना के बाद पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी मामले को गंभीरता से लिया है। अधिकारियों का कहना है कि ड्यूटी पर तैनात वर्दीधारी पुलिसकर्मी के साथ मारपीट किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जा सकती। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और वायरल वीडियो सहित अन्य साक्ष्यों को भी जांच का हिस्सा बनाया गया है। घटना ने क्षेत्र में काफी चर्चा पैदा कर दी है और लोग यह सवाल उठा रहे हैं कि जब वर्दी में तैनात पुलिसकर्मी सुरक्षित नहीं हैं तो आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर क्या संदेश जाता है।