#अपराध

June 4, 2026

हिमाचल : पति-सास और ननद करते थे परेशान, सह नहीं पाई शालू- बंद कमरे में खत्म कर ली जिंदगी

लगातार हो रही प्रताड़ना के कारण गहरे तनाव में रहती थी शालू

शेयर करें:

Family Harassment

मंडी। देवभूमि हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 34 वर्षीय विवाहिता ने कथित तौर पर फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जिसके बाद मृतका के मायके पक्ष ने पति, सास और ननद पर लंबे समय से मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है, जबकि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और मौत के कारणों की पड़ताल की जा रही है।

गहरे तनाव में रहती थी शालू

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंडी जिले के बल्ह विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत चंडयाल के रठोहा गांव 34 वर्षीय विवाहिता कुसमा देवी उर्फ शालू ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है।

 

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार की लॉटरी के नियम तैयार, 3 माह में पहला ड्रा; 5 करोड़ के इनाम को कितने में मिलेगा टिकट

 

जिसके बाद मृतका के भाई रविकांत ने बल्ह थाना में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि उसकी बहन को विवाह के कुछ समय बाद से ही पति, सास और ननद द्वारा मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान किया जाता था। उनका कहना है कि लगातार हो रही प्रताड़ना के कारण शालू गहरे तनाव में रहती थी। परिजनों के अनुसार, 3 जून को उन्हें रिश्तेदार कैप्टन सुरेंद्र कुमार के माध्यम से सूचना मिली कि शालू ने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है।

सबसे पहले पड़ी उसकी सास की नजर

शिकायतकर्ता का आरोप है कि परिवार के भीतर लंबे समय से चल रही परेशानियों और कथित उत्पीड़न के चलते उसने यह कठोर कदम उठाया। पुलिस के मुताबिक बीते कल यानी बुधवार शाम करीब 5:45 बजे एक महिला के आत्महत्या करने की सूचना प्राप्त हुई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने पाया कि महिला घर के भीतर फंदे से लटकी हुई थी।

 

यह भी पढ़ें : कूड़ा नहीं बनेगा बोझ! हिमाचल में प्लास्टिक के कचरे से बनेंगी सड़कें- सरकार ने जारी किए नए नियम

 

पुलिस द्वारा प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सबसे पहले उसकी सास की नजर उस पर पड़ी, जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी बल्ह दिनेश कुमार और थाना प्रभारी बल्ह भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, साक्ष्य जुटाए और परिजनों के बयान दर्ज किए।

पुलिस कर रही हर पहलू की जांच

पुलिस अब आत्महत्या के पीछे की वास्तविक परिस्थितियों और आरोपों की सत्यता की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आ सकते हैं। पुलिस का कहना है कि मामले के हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में बड़ा हा.दसा: अपने ही ट्रैक्टर के नीचे दब गया चालक, बाहर निकाला पर नहीं बची जा.न

 

डीएसपी बल्ह दिनेश कुमार ने पुष्टि की है कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आत्महत्या के पीछे पारिवारिक विवाद, मानसिक दबाव या कोई अन्य कारण जिम्मेदार था।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख