#अपराध

September 19, 2025

हिमाचल: 14 वर्षीय लड़की को जबरन शराब पिलाकर युवक ने किया मुंह काला, सहेली के घर गई थी

14 साल की लड़की के साथ की नीचता, मामला दर्ज

शेयर करें:

shimla theog girl news

शिमला। हिमाचल प्रदेश में महिलाओं और किशोरियों के साथ हो रहे अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताज़ा मामला शिमला जिले के ठियोग उपमंडल से सामने आया है। जहां एक 14 वर्षीय किशोरी को शराब पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगा है। घटना ने न केवल स्थानीय लोगों को झकझोर दिया है, बल्कि प्रदेश में महिलाओं और लड़कियों के प्रति बढ़ते अपराधों पर गंभीर सवाल भी खड़े कर दिए हैं।

सहेली के घर शराब पिलाकर किया दुष्कर्म

जिला बाल कल्याण समिति की शिकायत पर पुलिस ने पॉक्सो अधिनियम समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। समिति के सदस्यों ने काउंसलिंग के दौरान पीड़िता से जानकारी ली, जिसमें उसने बताया कि वह 2022 से एक युवती के संपर्क में थी और अक्सर उसके घर जाती थी। एक बार जब वह युवती के घर पर थी, तब उसे जबरन शराब पिलाई गई। जिसके बाद युवती के घर में पहले से मौजूद दो युवकों में से एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के शरीर पर चोट के निशान भी पाए गए हैं।

 

यह भी पढ़ें : कंगना बोली- विक्रमादित्य कहां उड़ा रहे गुल**छर्रे... आपदा में कोई विदेश - कोई हनीमून पर जा रहे

आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

शिकायत मिलने के बाद पुलिस थाना ठियोग में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलूओं से जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है। पीड़िता का मेडिकल करवाया जाएगा। वहीं पुलिस आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द ही हिरासत में लेगी।

 

यह भी पढ़ें: भारत-पाक मैच पर लगा था 300 करोड़ का सट्टा ! हिमाचल सहित 4 राज्यों में इनकम टैक्स की रेड में खुलासा

लड़कियों के साथ बढ़ते शारीरिक शोषण के मामले

प्रदेश में बीते कुछ महीनों में किशोरियों और महिलाओं से जुड़े शोषण के मामलों में लगातार वृद्धि दर्ज की गई है। महिला संगठनों का कहना है कि समाज में जागरूकता की कमी और अपराधियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई न होने से ऐसे मामलों के प्रति लोगों में डर खत्म हो रहा है। कानूनी विशेषज्ञों के मुताबिक पॉक्सो जैसे सख्त कानून होने के बावजूद पीड़िताओं को समय पर न्याय और सुरक्षा न मिल पाना एक गंभीर चुनौती है।

 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: स्कूल में चल रहा था "प्यार का इजहार" खेल, छात्रा के भाई ने काटा बवाल; बुलानी पड़ी पुलिस

प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग

स्थानीय लोगों और महिला संगठनों ने सरकार व पुलिस प्रशासन से अपील की है कि ऐसे अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए त्वरित जांच और सख्त दंड सुनिश्चित किए जाएं। साथ ही स्कूलों और समुदाय स्तर पर बच्चों को यौन शोषण से बचाव की जानकारी देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाने की भी जरूरत बताई गई है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख