#हादसा
April 21, 2025
हिमाचल : एक बाइक पर सवार थे 3 दोस्त, हो गई अनहोनी; 22 साल के युवक की थम गई सांसें
मां बाप से छिन गया जवान बेटा, पसरा मातम
शेयर करें:
ऊना। हिमाचल में आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। इन हादसों में कई लोगों की मौत हो रही है। पुलिस की एक रिपोर्ट की मानें तो प्रदेश में सबसे अधिक सड़क हादसे वाहन चालकों की लापरवाही और तेज रफ्तार के चलते होते हैं। ऐसा ही एक हादसा हिमाचल के ऊना जिला में हुआ है। यहां हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। वहीं दो अन्य युवक घायल हुए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा ऊना जिला के साथ लगते पंजाब के बंदलैहड़ी गांव के पास हुआ है। इस हादसे में ऊना जिला के एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो युवक घायल हो गए हैं। मृतक युवक मात्र 22 साल का था। जिसकी मौत की खबर जैसे ही उसके घर पर पहुंची तो परिवार में मातम छा गया। युवक की मां बेटे की मौत की खबर सुन कर बदहाल हो गई।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : पैसों के लालच में अंधी हुई कलयुगी मां, 1.70 लाख में बेच दी 2 माह की मासूम बेटी
बताया जा रहा है कि रविवार को एक बाइक पर तीन युवक सवार होकर नंगल की तरफ जा रहे थे। जब यह लोग पंजाब के बंदलैहड़ी गांव के पास स्थित एमपी कोठी के पास पहुंचे तो अचानक बाइक चला रहे युवक ने बाइक पर से नियंत्रण खो दिया और अनियंत्रित बाइक हादसे का शिकार हो गई। हादसे के बाद तीनों युवक सड़क पर गिर पड़े। जिससे वह बुरी तरह से घायल हुए थे।
यह भी पढ़ें : रजनी पाटिल ने हिमाचल आने से पहले कल बुलाई कांग्रेस की इमर्जेंसी मीटिंग, जानें इसकी खास वजह
हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं दो घायलों में से एक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई रेफर कर दिया है। इस हादसे में जान गंवाने वाले युवक की पहचान 22 वर्षीय ऋषव राणा के रूप में हुई है, जो ऊना जिला के नगर परिषद मैहतपुर बसदेहड़ा का रहने वाला था। वहीं घायलांे में आर्यन और कृतिक शामिल हैं। आर्यन की गंभीर हालत के चलते उसे पीजीआई रेफर कर दिया है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में स्कूटी पर घूम रहे थे हरियाणवी छोरे, पुलिस को हुआ शक- जेब मिली चिट्टे की पुड़िया
हादसे की जानकारी देते हुए एसपी राकेश सिंह ने बताया कि यह हादसा पंजाब क्षेत्र में हुआ है। जिसके चलते पंजाब पुलिस ही मामले की जांच कर रही है। पंजाब पुलिस ने युवक का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। वहीं आगामी जांच शुरू कर दी है। वहीं इस हादसे के बाद मृतक के परिवार में गहरा मातम छा गया है।