#अपराध

June 15, 2025

हिमाचल: पिकअप से टकराया 20 वर्षीय स्कूटी सवार युवक, बुझ गया घर का चिराग

स्विमिंग पूल से नहाकर घर लौट रहा था युवक

शेयर करें:

Hamirpur Scooty Rider

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। इन हादसों में कई घरों के चिराग बुझ रहे हैं। ऐसा ही एक दर्दनाक सड़क हादसा हिमाचल के हमीरपुर जिला से सामने आया है। यहां एक पिकअप से स्कूटी की जोरदार टक्कर हो गई। इस टक्कर में स्कूटी सवार 20 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई है। हादसे के बाद युवक के परिवार में मातम पसर गया है।

20 साल के युवक की दर्दनाक मौत

मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा हमीरपुर जिला में ऊना नेरचौक हाईवे पर शुक्र खड्ड के पास बीते रोज शनिवार देर शाम को हुआ है। बताया जा रहा है कि हादसे में स्कूटी और पिकअप की आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई थी। इस टक्कर में स्कूटी पर सवार 20 साल के युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान 20 वर्षीय विवेक निवासी गांव गोड़ी उपमडल बड़सर के रूप में हुई है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: आंगन में बैठी महिला के मुंह से निकला झाग, कुछ ही देर में थम गई सांसें

स्विमिंग पूल से नहाकर लौट रहा था युवक

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक विवेक अपने एक अन्य दोस्त के साथ भोटा में स्थित स्विमिंग पूल में नहाने गया था। जब विवेक नहाने के बाद वापस घर लौट रहा था, तभी शुक्र खड्ड के पास उसकी स्कूटी एक पिकअप से टकरा गई। हादसे में विवेक बुरी तरह से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से विवेक को पीएचसी भोटा ले जाया गया। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया था।

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार को केंद्र ने दिया झटका : मनरेगा का बजट रोका, काम ठप- हजारों मजदूरों के रोजगार पर संकट

उपचार के दौरान तोड़ा दम

पीएचसी भोटा में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे बड़सर के सिविल अस्पताल भेज दिया, लेकिन रात करीब 10 बजे उपचार के दौरान विवेक की मौत हो गई। विवेक की मौत से उसके परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें : केदारनाथ धाम में हेलीकॉप्टर क्रैश : पायलट और मासूम समेत 5 लोगों ने त्यागे प्राण, मौके पर NDRF की टीमें

हादसे के बाद पिकअप चालक फरार

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आज रविवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। वहीं आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने पिकअप चालक की तलाश शुरू कर दी है। क्षेत्र में आसपास लगे सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है। ताकि फरार पिकअप चालक की पहचान की जा सके। हमीरपुर पुलिस मामला दर्ज कर आगामी जांच में जुटी हुई है। 

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल के 7 जिलों में यलो अलर्ट जारी : तेज आंधी-तूफान और भारी बारिश बढ़ाएगी परेशानी


वहीं इस हादसे ने एक बार फिर छोटे अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के वादों की पोल खोल दी है। मृतक युवक के परिजनों ने भी खराब स्वास्थ्य सेवाओं पर नाराजगी जाहिर की है। उनका कहना है कि अगर भोटा अस्पताल में इमरजेंसी सेवाएं होती, तो शायद उनका बेटे की जान बच सकती थी। 

 

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख