राजनीति

#अपराध

December 11, 2025

हिमाचल: काम से लौटे मां-बाप को घर में नहीं मिली 14 साल की बेटी, बोले- अपहरण कर ले गया...

बेटी की तलाश में दर दर भटक रहा परिवार, सता रहा अनहोनी का डर

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

shimla-missing-girl

शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक परिवार पर उस समय दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, जब काम से लौटे माता पिता को उनकी 14 साल की बेटी घर पर नहीं मिली। जवान बेटी के इस तरह से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने से परिवार सदमें में है। परिवार को बेटी के साथ किसी अनहोनी का डर सताने लगा है। 

परिवार को सता रहा अनहोनी का डर

बता दें कि हिमाचल प्रदेश में भोली.भाली लड़कियों को झूठे प्यार या लालच के जाल में फंसाकर उनका शारीरिक शोषण करने या घर से भगा ले जाने के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इस तरह के बढ़ते मामलों ने शिमला के इस परिवार की चिंता को और भी बढ़ा दिया है। पीड़ित परिवार ने पुलिस थाना में बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई और अपहरण की आशंका जाहिर की है।

 

यह भी पढ़ें : अफसरशाही को मुकेश अग्निहोत्री की चेतावनी, रात के अंधेरे में निपट जाएंगे साजिश करने वाले अधिकारी

घर में नहीं थी 14 साल की बेटी

घटना बालूगंज थाना क्षेत्र की है। यहां रहने वाले एक नेपाली मूल के मजदूर मोहन कामी अपनी पत्नी के साथ शिमला के बघेरी इलाके में किराये पर रहते हैं। 10 दिसंबर की सुबह रोज की तरह दोनों मजदूरी पर चले गए, लेकिन शाम करीब 5:30 बजे जब वे घर लौटे तो उनकी बेटी घर से गायब मिली। परिवार ने आसपास, रिश्तेदारों और जान.पहचान वालों के यहां खोजबीन की, लेकिन लड़की का कोई सुराग नहीं लगा।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में बड़ा बदलाव : बिजली बोर्ड के कर्मचारी दूसरे विभाग में होंगे, जानिए क्यों

अपहरण की जताई आशंका

बेबस पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और आशंका जताई कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी नाबालिग बेटी को बहला.फुसलाकर अपने साथ ले गया हो। पुलिस ने इस शिकायत के आधार पर बीएनएस की धारा 137(1)(b) के तहत मामला दर्ज करते हुए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : लाइट का स्विच ऑन करते ही फटा गैस सिलेंडर, कमरे में था युवक; अंदर ही फंस गया

क्या कह रहे हैं पुलिस अधिकारी

पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में अब तक कोई ठोस जानकारी नहीं मिली है, लेकिन हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और इलाके में भी गश्त बढ़ा दी गई है। पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि यदि किसी को लड़की के बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत बालूगंज थाना से संपर्क करें।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख