#अपराध

October 12, 2025

हिमाचल: काम से लौटे माता-पिता, कमरे में अलमारी के नीचे दबा मिला 14 वर्षीय बेटा, थम चुकी थी सांसें

माता पिता ने खो दिया लाडला बेटा, सदमें में पूरा परिवार

शेयर करें:

Nalagarh News

बरोटीवाला (सोलन)। हिमाचल प्रदेश के सोलन ज़िले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां के औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में एक 14 साल के मासूम की दर्दनाक मौत हो गई है। बड़ी बात यह है कि मासूम की मौत घर में अलमारी के नीचे दबने से हुई। जिस समय यह घटना हुई, घर में किशोर अकेला ही था। जब तक परिजनों को हादसे की जानकारी मिली, किशोर की दर्दनाक मौत हो चुकी थी।

अलमारी के नीचे दबने से किशोर की मौत

यह हादसा पुलिस थाना बरोटीवाला के तहत आते बटेढ़ गांव में हुआ है। यहां एक मासूम की जिंदगी कुछ ही पलों में खत्म हो गई। 14 वर्षीय मोहित चौधरी की अलमारी के नीचे दबकर मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। माता.पिता अपने लाड़ले को खोने के ग़म में बेसुध हैं।

यह भी पढ़ें: डिप्टी CM की अधिकारियों को चेतावनी: काम में देरी- राजनीति करने वालों को बख्शूंगा नहीं, सुधर जाएं

किराये के मकान में रहता था परिवार

जानकारी के अनुसार मोहित का परिवार कांगड़ा ज़िले के डाडासीबा उपमंडल के गांव भलवाल का रहने वाला है और फिलहाल बटेढ़ में किराये के मकान में रह रहा था। उसके माता.पिता पास की एक कंपनी में काम करते हैं। शुक्रवार शाम पिता हरजिंदर जब ड्यूटी से घर लौटा तो कमरा अंदर से बंद था। काफी देर तक दरवाज़ा खटखटाने के बाद भी कोई जवाब न मिलने पर उसने किसी तरह दरवाज़ा खोला और कमरे में प्रवेश किया।

यह भी पढ़ें: सोनिया गांधी-प्रियंका वाड्रा पहुंची शिमला, स्व. वीरभद्र सिंह की प्रतिमा अनावरण समारोह में होंगी शामिल

कमरे में पहुंचते ही पिता की निकल गई चीख

कमरे में पहुंच कर अंदर का नजारा देख कर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। उनका लाडला बेटा अलमारी के नीचे दबा हुआ था। परिजनों ने आनन-फानन में उसे झाड़माजरी के निजी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत से माता पिता को गहरा सदमा लगा है। वहीं दूसरी तरफ सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल : पान लेने उतरा THAR वाला, तेज रफ्तार कार ने मारी जोरदार टक्कर; बाप-बेटे के निकले प्राण

परिवार ने खोया बेटा 

मोहित चौधरी एक निजी स्कूल में आठवीं कक्षा में पढ़ता था। पड़ोसियों के मुताबिक वह बेहद होनहार और चंचल स्वभाव का था। उसकी अचानक हुई मौत ने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया है। मां का रो.रोकर बुरा हाल है, जबकि पिता को अब भी यकीन नहीं हो रहा कि उनका बेटा अब इस दुनिया में नहीं रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हादसा अलमारी गिरने से हुआ प्रतीत हो रहा है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल में इतने दिन साफ रहेगा मौसम, किसानों-बागवानों को राहत, पर्यटन कारोबार ने भी पकड़ी रफ्तार

गांव में पसरा मातम

इस हृदयविदारक हादसे से पूरे इलाके में गम का माहौल है। पड़ोसी और रिश्तेदार परिवार को ढांढस बंधा रहे हैं। किसी ने नहीं सोचा था कि स्कूल से घर लौटने के कुछ ही घंटों बाद मोहित की जिंदगी यूं खत्म हो जाएगी।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख