#अपराध

June 3, 2025

हिमाचल : सड़क किनारे युवक को बुरी हालत में फेंक कर भाग गए थे कुछ लोग, अस्पताल में तोड़ा दम

CCTV फुटेज में दिखी युवक की गाड़ी- उठ रहे कई सवाल

शेयर करें:

Sirmaur News

सिरमौर। हिमाचल प्रदेश में अपराध बढ़ता जा रहा है। आए दिन हत्या, दुष्कर्म, छेड़छाड़, चोरी, ठगी आदि जैसे कई मामले सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में अब ताजा मामला हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से सामने आया है- जहां कालाअंब में एक युवक की हत्या कर दी गई है।

युवक की हुई हत्या

आपको बता दें कि मामला बीते शुक्रवार का है- जब अज्ञात हमलावरों ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। अब युवक ने निजी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। ऐसे में अब ये मामला हत्या में तब्दील हो गया है।

यह भी पढ़ें : मनीष की शहादत को सलाम- पति का इंतजार कर रही थी नविवाहिता, आज घर पहुंचेगी पार्थिव देह

किसने मारा युवक को?

मामले में पुलिस टीम ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

अधमरी हालत में फेंका युवक

मिली जानकारी के अनुसार, बर्मा पापड़ी के रहने वाले 29 साल का युवक जतेंद्र एक अरसे से चंडीगढ़ में रह रहा था। बीते शुक्रवार को सुबह करीब 4 बजे कुछ लोगों ने उसे अधमरी हालात में सड़क के नीचे फेंक दिया था।

यह भी पढ़ें : हिमाचल के अस्पतालों में अब मिलेगा कैशलेस ट्रीटमेंट, मरीजों को एक रुपया भी नहीं करना पड़ेगा खर्च

अस्पातल में तोड़ा दम

इसके बाद युवक को उपचार के लिए नाहन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया- जहां पर मौजूद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे PGI चंडीगढ़ रेफर कर दिया। मगर परिजन उसे पंचकूला के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए ले गए- जहां पर इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

पुलिस को मिली टूटी स्टिक

फिलहाल, पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल पर लगे CCTV फुटेज को खंगाला जा रहा है। शुरुआती जांच में पुलिस टीम ने घटनास्थल से एक टूटी स्टिक भी बरामद की है। आशंका जताई जा रही है कि युवक पर हमला किसी और जगह पर किया गया है और फिर उसे यहां अधमरी हालत में फेंक दिया गया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : बाप-बेटे की जोड़ी बेमिसाल- शूटिंग में दोनों ने जीता मेडल, अर्जुन ने बनाया नया रिकार्ड

जितेंद्र की कार का ही किया इस्तेमाल

मामले की पुष्टि करते हुए SP सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने के लिए जिंतेद्री की ही कार का भी इस्तेामल किया है। इस बात की पुष्टि CCTV फुटेज से हुई है। युवक की मौत को लेकर परिजनों को मन में कई तरह सवाल उठ रहे हैं। उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि आखिर बेरहमी से कौन उनके बेटे की हत्या कर सकता है और क्यों।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख