#अपराध

June 18, 2025

हिमाचल में नशे ने बुझाया एक और घर का चिराग, चिट्टा लेने का आदि था 29 वर्षीय शुभम

4 जून से अस्पताल में चल रहा था इलाज

शेयर करें:

AIIMS Bilaspur

बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश में बढ़ रहे नशे के प्रचलन ने कई घरों को बर्बाद कर दिया है। इस नशे की लत ने कई हंसते-खेलते परिवारों को उजाड़ दिया है। इसी कड़ी में ताजा मामला हिमाचल के बिलासपुर जिले से सामने आया है- जहां नशे की लत ने एक युवक की जिंदगी छीन ली है।

नशे ने बुझाया एक और घर का चिराग

बताया जा रहा है कि बिलासपुर शहर के डियारा सेक्टर का रहने वाला 29 वर्षीय शुभम कुमार काफी समय से नशे की लत का शिकार था।  उसकी हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे बीती 4 जून को आनन-फानन में AIIMS अस्पताल में दाखिल करवाया था।। मगर तमाम चिकित्सकीय प्रयासों के बावजूद शुभम की जान नहीं बच सकी।

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार ने डॉक्टर्स को दी बड़ी राहत- अब नहीं करनी पड़ेगी फील्ड पोस्टिंग, जानें जनता को क्या होगा फायदा

चिट्टा लेने का आदि था शुभम

सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस टीम AIIMS अस्पताल पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। DSP बिलासपुर मदन धीमान ने जानकारी देते हुए बताया कि चिकित्सकों की प्रारंभिक राय के अनुसार शुभम चिट्टे जैसे घातक नशे का सेवन करता था। शुरुआती अनुमान है कि उसकी मौत इसी नशे के कारण हुई हो सकती है, हालांकि अंतिम पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगी।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : TV केबल ठीक करने गए बेटे को लगा करंट का झटका, पिता से छिन गया बूढ़ापे का सहारा

गहरे सदमे में परिजन

शुभम की मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजन पिछले करीब दो हफ्तों से इसी उम्मीद में थे कि उनके बेटे का अस्पातल में इलाज चल रहा है। वो जल्द ही ठीक होकर घर वापस लौटेगा। मगर किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। शुभम की मौत के बाद परिजन गहरे सदमे में हैं।

हिमाचल में फैल रहा नशे का जाल

विदित रहे कि, हिमाचल प्रदेश में नशे का फैलता जाल अब केवल एक सामाजिक समस्या नहीं, बल्कि एक गंभीर मानवीय संकट बन चुका है। युवाओं को अपनी गिरफ्त में ले रहा यह जहर ना केवल उनका भविष्य बर्बाद कर रहा है, बल्कि पूरे परिवार को अंधेरे में धकेल रहा है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख