#अपराध

January 2, 2026

हिमाचल: 26 साल की शिल्पा को ससुराल वाले करते थे परेशान, नहीं सह पाई- छोड़ गई दुनिया

पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।

शेयर करें:

Hamirpur News

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। बड़सर उपमंडल के गलोड़ क्षेत्र में एक 26 वर्षीय महिला की जहर खाने के कारण मौत हो गई है। मृतका के पिता ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप जड़े हैं।

महिला ने निगला जहर

महिला के मौत के बाद से पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। इस मामले में मृतका के पिता की शिकायत पर पुलिस ने ससुराल पक्ष के खिलाफ गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : तेज रफ्तार ट्रक ने छीनी जवान बेटे की सांसें, नए साल पर परिवार को मिला जिंदगी भर का दुख

बेहद गंभीर हुई हालत

जानकारी के अनुसार शिल्पा को बीती 31 दिसंबर को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद गंभीर हालत में स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया था। बताया जा रहा है कि उस समय उसकी स्थिति बेहद नाजुक थी।

इलाज के दौरान तोड़ा दम

अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद चिकित्सकों ने उसे तुरंत एम्स बिलासपुर रेफर कर दिया। वहां डॉक्टरों की टीम ने उसे बचाने का हरसंभव प्रयास किया, लेकिन नए साल के पहले ही दिन 1 जनवरी को इलाज के दौरान शिल्पा ने दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल पुलिस ने नए साल पर घर में मारा छापा : मिला ढेर सारा चिट्टा, तस्कर गिरफ्तार

नए साल पर छाया मातम

नए साल की सुबह हुई इस घटना ने पूरे गलोड़ क्षेत्र को गमगीन कर दिया है। महिला की मौत के बाद पूरा  परिवार गहरे सदमे में है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मामले में मृतका के पिता ने पुलिस को दिए बयान में ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

पिता ने बताया सच

पिता का कहना है कि शादी के बाद से ही शिल्पा को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। उनका आरोप है कि इसी प्रताड़ना से तंग आकर उनकी बेटी ने यह खौफनाक कदम उठाया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में कल लगेगा रोजगार मेला, सिलेक्शन होने पर मिलेगी 23 हजार सैलरी- यहां जानें पूरी डिटेल

पति, सास-ससुर के खिलाफ केस दर्ज

पिता के बयान के आधार पर पुलिस ने शिल्पा के पति, ससुर और सास के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस प्रशासन ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाया, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं, इस पूरे मामले को लेकर पुलिस गंभीरता से जांच में जुट गई है।

हर पहलू की हो रही गहन जांच

इस संबंध में SP हमीरपुर ठाकुर बलवीर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों को लेकर स्थिति और अधिक स्पष्ट होगी। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले के हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है और सभी संबंधित साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : सुबह-सवेरे राख हुआ मकान, अंदर सो रहा था युवक- चीखों से दहला इलाका

सच सामने आने का इंतजार

फिलहाल, यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग सच्चाई सामने आने का इंतजार कर रहे हैं। यह घटना एक बार फिर समाज में महिलाओं की सुरक्षा और घरेलू उत्पीड़न जैसे गंभीर मुद्दों पर सवाल खड़े करती है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख