#अपराध

March 5, 2026

हिमाचल : होली पर उजड़ा परिवार, अस्पताल के पास पड़ा मिला 22 साल का युवक- लैब में करता था काम

परिवार ने त्योहार वाले दिन खोया जवान बेटा

शेयर करें:

22 years boy lab krsnna employee khaneri hospital rampur shimla himachal

शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। रामपुर उपमंडल के खनेरी क्षेत्र में आज सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब 22 वर्षीय युवक का शव सड़क किनारे संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला।

शौचालय के पास पड़ी मिली लाश

स्थानीय लोगों ने खनेरी अस्पताल के समीप सुलभ शौचालय के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-05 के दाहिनी ओर एक युवक को अचेत हालत में देखा। पास जाकर देखने पर उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना तुरंत पुलिस को दी गई, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल को घेरकर जांच शुरू की।

यह भी पढ़ें : आपदा मुक्त हुआ हिमाचल : पंचायत चुनावों का रास्ता साफ, CM ने डिजास्टर एक्ट हटाया

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

पुलिस ने युवक की पहचान अंशुल (22) पुत्र बालक राम के रूप में हुई है- जो कि उर्नी गांव, किन्नौर का रहने वाला था। अंशुल खनेरी स्थित MGMSC में कृष्णा लैब में कार्यरत था और अस्पताल परिसर के आसपास ही रह रहा था।

परिवार में पसरा मातम

जवान बेटे की असमय मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। परिजनों को सूचना दे दी गई है और वे रामपुर के लिए रवाना हो गए हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार अंशुल मिलनसार स्वभाव का युवक था और अपने काम में सक्रिय रहता था।

यह भी पढ़ें : राज्यसभा चुनाव : CM सुक्खू की मौजूदगी में अनुराग शर्मा ने किया नोमिनेशन फाइल- BJP शांत

कैसे हुई युवक की मौत?

शुरुआती जांच में पुलिस को आशंका है कि युवक डॉक्टर रेजिडेंस के पास जंगल की ओर से नीचे सड़क की तरफ गिरा हो सकता है। घटनास्थल की स्थिति को देखते हुए माना जा रहा है कि ऊंचाई से गिरने के कारण उसकी मौत हुई होगी। हालांकि, पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यह केवल शुरुआती अनुमान है।

 

Anshul

शाम को पी थी शराब

जांच के दौरान यह तथ्य भी सामने आया है कि अंशुल ने बुधवार शाम को शराब का सेवन किया था। एक प्रत्यक्षदर्शी ने पुलिस को बताया कि उसने शाम करीब 7 बजे अंशुल को सड़क किनारे पैराफिट पर अकेले बैठे देखा था। इसके बाद अंशुल नजर नहीं आया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल ब्रेकिंग : 1 KM पहले ही हो गया था टायर पंक्चर, फिर भी नहीं रुका चालक- हुआ बस हाद.सा

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस इस पहलू को भी गंभीरता से जांच में शामिल कर रही है कि कहीं संतुलन बिगड़ने के कारण हादसा तो नहीं हुआ। मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सामने आएगा।

पुलिस ने जुटाए सबूत

घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने FSL जुन्गा की टीम को मौके पर बुलाया है। FSL विशेषज्ञों ने घटनास्थल से भौतिक साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। आसपास के क्षेत्र का बारीकी से निरीक्षण किया जा रहा है ताकि किसी भी तरह की आपराधिक संभावना को नकारा या साबित किया जा सके।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : स्मार्ट मीटर ने दिया ग्राहक को झटका, 92 हजार आया बिजली बिल- जांच की मांग

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

जांच प्रक्रिया पूरी होने तक शव को मौके पर सुरक्षित रखा गया और बाद में पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम और फोरेंसिक जांच के बाद ही हो पाएगा।

बारीकि से जांच कर रही पुलिस

फिलहाल, पुलिस हर पहलू हादसा, लापरवाही या अन्य संभावनाओं को ध्यान में रखकर मामले की गहनता से पड़ताल कर रही है। पूरे क्षेत्र में इस घटना को लेकर चर्चा का माहौल है और लोग जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख