#अपराध

November 2, 2025

हिमाचल: अवैध "ओल्ड मोंक" रम ब्रांड से लेह की भगानी थी सर्दी, पुलिस ने बीच रास्ते पकड़ ली बड़ी खेप

पुलिस ने ऊना में ट्रक में पकड़ी अवैध शराब की 200 पेटी

शेयर करें:

Old Monk Rum una

ऊना। हिमाचल प्रदेश में सर्दी का मौसम शुरू होते ही अवैध शराब की तस्करी बड़े पैमाने पर शुरू हो जाती है। इसी तरह की अवैध शराब तस्करी मामले में पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। प्रदेश के ऊना जिला में पुलिस की एसआईयू टीम ने देर रात को एक ट्रक से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। यह अवैध शराब चंडीगढ़ से लेह ले जाई जा रही थी। लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने इसे पकड़ लिया।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में ग*न प्वाइंट पर युवक का अपहरण, जंगल में ले जाकर रॉड से पीटा; नाले में फेंका

 

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात ऊना एसआईयू ((Special Investigation Unit)) की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर एक ट्रक से करीब 2400 बोतलें अंग्रेजी रम बरामद कीं। यह ट्रक चंडीगढ़ से लेह की ओर जा रहा था। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि सर्दी के मौसम में अंग्रेजी शराब की रम ब्रांड की डिमांड ज्यादा बढ़ जाती है। खासकर उन इलाकों में जहां बर्फबारी होती हो। 

ट्रक में भरी थी ओल्ड मोंक रम

पुलिस के अनुसार देर रात को एसआईयू ऊना की टीम ने कोटला कलां के पास रेलवे क्रॉसिंग के समीप नाकाबंदी की थी। इसी दौरान एक ट्रक (नंबर HP-07F-3465) को रोककर तलाशी ली गई। ट्रक के भीतर रखी 200 गत्ता पेटियों में कुल 2400 बोतलें "ओल्ड मोंक" ब्रांड की अंग्रेजी रम मिलीं।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में बंद होंगे विकास कार्य, ठेकेदारों ने सीएम सुक्खू- विक्रमादित्य सिंह को दी चेतावनी

लेह भेजी जा रही थी शराब की बड़ी खेप

प्रारंभिक जांच में यह खुलासा हुआ है कि शराब की यह खेप लेह के लिए भेजी जा रही थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार लेह और लद्दाख जैसे ठंडे इलाकों में सर्दी के मौसम में रम की डिमांड काफी बढ़ जाती है, क्योंकि वहां के मौसम में तापमान शून्य से नीचे चला जाता है। इसी मांग को ध्यान में रखते हुए शराब माफिया अवैध आपूर्ति का नेटवर्क चला रहे हैं।

दस्तावेज़ नहीं दिखा पाए आरोपी

ट्रक चालक दिले राम पुत्र शेर सिंह निवासी गांव गमदोहल जिला मंडी और ट्रक में सवार अनीश कुमार पुत्र कर्मवीर निवासी बजूरी जिला हमीरपुर से जब पुलिस ने ट्रक में लोड़ शराब का लाइसेंस या परमिट मांगा, तो वे कोई वैध दस्तावेज़ प्रस्तुत नहीं कर सके। दोनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में अवैध संबंधों का खौ*फनाक अंत ! पति ने पत्नी के आशिक को उतारा मौ*त के घाट

प्रदेश में सक्रिय तस्करी नेटवर्क की जांच शुरू

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार भाटिया ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि यह शराब संभवतः अवैध रूप से सीमावर्ती राज्यों और ठंडे इलाकों में सप्लाई की जा रही थी। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की जड़ तक पहुंचने के लिए अन्य राज्यों की एजेंसियों से भी संपर्क में है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल से नेपाल बॉर्डर जा रही ट्रैवलर पलटी : 29 थे सवार, मची चीख-पुकार

सख्त निगरानी पर जोर

एएसपी ने कहा कि पुलिस टीम लगातार निगरानी बढ़ा रही है और शराब माफियाओं पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि ऐसी हर अवैध गतिविधि पर पुलिस की नजर है और किसी भी व्यक्ति को कानून से खिलवाड़ करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख