#अपराध

July 22, 2025

हिमाचल: कार में बैठ कर नशा बेच रहा था 18 साल का युवक, तराजू और बड़ी खेप के साथ धरा

कार में सवार थे तीन युवक, दो भागने में हुए सफल

शेयर करें:

theog chars news

शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में  नशे के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। शिमला जिला के  ठियोग पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 के तहत एक युवक को चरस तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक की उम्र मात्र 18 वर्ष है, जो यह दर्शाता है कि प्रदेश में किस तरह से किशोर और युवा वर्ग नशे की दुनिया की ओर बढ़ रहे हैं।  यह न केवल कानून व्यवस्था बल्कि समाज के लिए भी एक गंभीर चिंता का विषय बन चुका है।

पुलिस की सक्रियता से हुआ पर्दाफाश

दरअसल हेड कांस्टेबल मनोज कुमार, जो स्पेशल सेल शिमला में तैनात हैं, अपनी टीम के साथ 21 जुलाई की शाम ठियोग उपमंडल के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों जैसे ढली, मतियाना और नारकंडा में नियमित गश्त कर रहे थे। गश्त के दौरान शाम लगभग 7 बजे उन्हें मतियाना बाजार में एक विश्वसनीय सूत्र से सूचना मिली कि बारागांव रोड पर खड़े एक वाहन एचपी09सी.5119 में कुछ युवक चरस बेच रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में फिर आया फ्लैश फ्लड: नाले में बह कर आया मलबा और पत्थर, घरों को छोड़ भागे लोग

दो युवक फरार, एक अरेस्ट

सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस की गाड़ी जैसे ही संदिग्ध वाहन के पास रुकी, उसमें बैठे तीन में से दो युवक भागने लगे। हालांकि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक युवक को मौके पर ही दबोच लिया। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम राहुल वर्मा पुत्र सुंदर सिंह निवासी गांव कर्याली तहसील ठियोग जिला शिमला बताया। युवक की उम्र केवल 18 वर्ष है।

भारी मात्रा में चरस तराजू बरामद

वाहन की तलाशी लेने पर पुलिस ने 2.290 किलोग्राम चरस और एक डिजिटल तराजू बरामद किया। बरामदगी की प्रक्रिया स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में पूरी की गई। इसके बाद आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 के तहत मामला दर्ज कर उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को आज न्यायालय में पेश किया जाएगा।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : पिता की कमी को बनाया ताकत- बेटी ने JRF क्वालिफाई कर बढ़ाया मां का मान

युवाओं की बढ़ती संलिप्तता चिंता का कारण

यह मामला केवल एक गिरफ्तारी नहीं है, बल्कि हिमाचल में बढ़ती नशे की लत और युवाओं की इस गंदे धंधे में संलिप्तता का एक और प्रमाण है। बीते कुछ वर्षों में कई ऐसे मामले सामने आए हैं जहां 16 से 25 वर्ष की आयु के युवक नशीले पदार्थों की तस्करी या सेवन में पकड़े गए हैं। पहाड़ी राज्य, जो पहले अपनी शांति, प्राकृतिक सौंदर्य और सभ्य समाज के लिए जाना जाता था, अब नशे के जाल में फंसता जा रहा है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें। 

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख