#अपराध
September 1, 2026
हिमाचल: बर्थडे मनाने के कुछ घंटे बाद गायब हुई 18 वर्षीय युवती, पिता बोले- मेरी बेटी को भगा ले गया कोई!
शाम को बर्थडे मनाया, खाना खाकर कमरे में गई युवती हुई लापता
शेयर करें:

मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। सुंदरनगर क्षेत्र में एक युवती अपना 18वां जन्मदिन परिवार के साथ मनाने के कुछ ही घंटे बाद अचानक लापता हो गई। शाम को घर में जन्मदिन की खुशियां थीं, परिवार ने केक काटकर बेटी की खुशी मनाई और सभी ने साथ बैठकर खाना खाया। लेकिन रात होते-होते घर का माहौल पूरी तरह बदल गया। खाना खाने के बाद अपने कमरे में गई युवती कुछ देर बाद वहां नहीं मिली।
परिजनों ने पहले आसपास तलाश की और फिर रिश्तेदारों व परिचितों से संपर्क कर बेटी के बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। आखिरकार परेशान पिता ने बीएसएल कॉलोनी पुलिस थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई। उन्होंने आशंका जताई है कि उनकी बेटी को कोई व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है या शादी की नीयत से उसे भगाकर ले जाया गया है।
पुलिस को दी शिकायत में लापता युवती के पिता ने बताया कि 7 जुलाई 2026 को बेटी का जन्मदिन था। शाम को उसने18वां जन्मदिन परिवार के साथ मनाया। घर में बेटी के जन्मदिन को लेकर खुशी का माहौल था। परिवार के सदस्यों ने केक काटकर जन्मदिन मनाया और इसके बाद सभी ने साथ बैठकर भोजन किया। जन्मदिन की खुशियों के बीच शायद किसी ने भी नहीं सोचा होगा कि कुछ ही घंटों बाद परिवार को अपनी बेटी की तलाश में पुलिस के पास जाना पड़ेगा।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: स्मार्ट मीटर लगाने पहुंचे बिजली बोर्ड के जेई को महिला ने जड़ दिए थप्पड़, लोगों से हुआ विवाद
परिजनों के अनुसार रात को भोजन करने के बाद युवती अपने कमरे में चली गई थी। कुछ समय बाद जब परिवार के सदस्य उसके कमरे में पहुंचे तो वह वहां मौजूद नहीं थी। पहले परिजनों ने सोचा कि शायद वह घर के आसपास गई होगी। इसके बाद उन्होंने आसपास के स्थानों पर तलाश शुरू की। जब काफी देर तक युवती का पता नहीं चला तो परिवार की चिंता और बढ़ गई।
युवती के अचानक गायब होने के बाद परिजनों ने अपने स्तर पर हरसंभव जगह उसकी तलाश की। रिश्तेदारों और परिचितों से भी संपर्क किया गया, लेकिन कहीं से भी उसकी कोई जानकारी नहीं मिल सकी। समय बीतने के साथ परिवार की चिंता बढ़ती गई। आखिरकार पिता ने पुलिस से मदद मांगने का फैसला किया और बीएसएल कॉलोनी थाना में बेटी के लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: मा*रकर झाड़ियों में फेंका था आदमी, चेहरे का किया था बुरा हाल- महिला ने कबूला सच
पिता ने पुलिस को दी शिकायत में आशंका जताई है कि किसी व्यक्ति ने उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है या शादी की नीयत से उसे भगाकर ले जाया गया है। उन्होंने पुलिस से बेटी को जल्द से जल्द तलाश करने की गुहार लगाई है। हालांकि, युवती के लापता होने के वास्तविक कारण और उसके साथ क्या हुआ, यह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
यह भी पढ़ें : सावधान हिमाचल! 7 जिलों में आज होगी भारी बारिश, यलो अलर्ट पर कई इलाके
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अभियोग संख्या 89/26 दर्ज किया है। मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 87 के तहत कार्रवाई की गई है।
पुलिस अब युवती की तलाश के साथ-साथ उसके अचानक लापता होने के कारणों की भी जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि युवती आखिरी बार कब और कहां देखी गई थी तथा उसके संपर्क में कौन-कौन लोग थे।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : काम के बदले मांगे एक लाख, रिश्वत लेते महिला पटवारी को विजिलेंस ने पकड़ा
युवती की तलाश के लिए पुलिस मामले से जुड़े अलग-अलग पहलुओं पर जांच कर रही है। उसके संभावित ठिकानों और संपर्कों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल परिवार अपनी बेटी के सुरक्षित वापस लौटने का इंतजार कर रहा है। जन्मदिन के दिन घर में गूंज रही खुशियां कुछ ही घंटों में चिंता और बेचैनी में बदल गईं। अब परिजनों की उम्मीद पुलिस की जांच और युवती की तलाश पर टिकी हुई है।
नोट: युवती को बहला-फुसलाकर या शादी की नीयत से ले जाने की बात फिलहाल उसके पिता की शिकायत में जताई गई आशंका है। इसकी स्वतंत्र पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।