#अपराध
September 1, 2026
हिमाचल : काम के बदले मांगे एक लाख, रिश्वत लेते महिला पटवारी को विजिलेंस ने किया अरेस्ट
काम के बदले मांगे थे एक लाख रुपये
शेयर करें:

सोलन। हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र सोलन के बरोटीवाला में विजीलेंस टीम ने एक महिला पटवारी को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। महिला पटवारी बरोटीवाला के पटवार सर्कल में तैनात थी। यह कार्रवाई विजीलेंस थाना बद्दी की टीम ने की।
जानकारी के अनुसार बरोटीवाला के एक व्यक्ति ने विजीलेंस में शिकायत दी थी। उसने बताया कि महिला पटवारी उसके एक काम को करने के बदले उससे पैसे मांग रही है। शिकायत मिलने के बाद विजीलेंस ने मामले की जांच शुरू की और ट्रैप लगाने की तैयारी की।
यह भी पढ़ें : सावधान हिमाचल! 7 जिलों में आज होगी भारी बारिश, यलो अलर्ट पर कई इलाके
विजीलेंस टीम ने शिकायतकर्ता को एक लाख रुपये लेकर महिला पटवारी के पास भेजा। जैसे ही पटवारी ने पैसे अपने हाथ में लिए, टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर उसे पकड़ लिया। टीम ने रिश्वत की रकम भी बरामद कर ली।
गिरफ्तारी के बाद विजीलेंस अब महिला पटवारी से पूरे मामले को लेकर पूछताछ करेगी। टीम उसे मंगलवार को अदालत में पेश कर रिमांड लेने की तैयारी में है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि रिश्वत के मामले में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: डॉक्टरों की मनमानी पर सरकार का डंडा- मनचाही पोस्टिंग बंद, शहर से बाहर देनी होगी ज्वाइनिंग
आईजी बिमल गुप्ता ने बताया कि महिला पटवारी को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया है। मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है और आगे की जांच जारी है।