राजनीति

#अपराध

May 15, 2025

हिमाचल : फौजी का बेटा नहीं संभाल पाया बस्ते का बोझ, पेपर में कम अंक आने पर उठाया गलत कदम

घर पर अकेला था लड़का- काम से बाहर गए थे माता-पिता

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

12th Class Student

मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से एक आत्महत्या का मामला सामने आया है। सुंदरनगर के नौलखा गांव में एक 17 साल के लड़के ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। लाडले की बेटे की मौत के बाद माता-पिता का रो-रो कर बुरा हाल है।

12वीं के छात्र ने की आत्महत्या

बताया जा रहा है कि लड़के ने 12वीं कक्षा की परीक्षा दी थी- जिसके परिणाम से वो निराश था। ऐसे में उसने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के वक्त लड़का घर पर अकेला था।

यह भी पढ़ें : हिमाचल पुलिस के हत्थे चढ़े दो नशा तस्कर, भारी मात्रा में चरस की खेप भी हुई बरामद

मां-बाप को फंदे से लटका मिला

मिली जानकारी के अनुसार, यह दुखद घटना मंगलवार देर शाम की बताई जा रही है। लड़के के माता-पिता को उनका बेटा घर में फंदे से लटका मिला। जिसके बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। लड़के की मां रोतो-रोते बेसुध होकर गिर गई।

CBSE 12वीं कक्षा के दिए थे पेपर

परिजनों ने बताया कि लड़का निजी स्कूल में पढ़ता था। उसके 12वीं कक्षा के CBSE बोर्ड में पेपर दिए थे। जिसके रिजल्ट में उसके नंबर अच्छे नहीं आए थे- जिससे वो काफी दुखी था। इस घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।

यह भी पढ़ें : CM सुक्खू के गृह क्षेत्र में दिखा ड्रोन, डेढ़ घंटे तक रखा गया ब्लैकआउट

उधर, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल सुंदरनगर में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।

नहीं मिला कोई सुसाइड नोट

शुरुआती जांच में पुलिस टीम को लड़के के कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस टीम ने मृतक के माता-पिता और दोस्तों के बयान कलमबद्ध कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार का बड़ा फैसला, ट्रेनी में तबदील होंगे सभी अनुबंध कर्मचारी

पूर्व सैनिक हैं लड़के के पिता

बताया जा रहा है कि लड़के के पिता पूर्व सैनिक हैं- जो मूल रूप से सरकाघाट के रहने वाले हैं। मृतक का परिवार पिछले करीब 15 साल से नौलखा में घर खरीद कर रह रहे थे। बेटे की मौत ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है। मामले की पुष्टि SP मंडी साक्षी वर्मा ने की है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख