#अपराध

January 10, 2026

हिमाचल में हैवानियत : स्कूली छात्रा के साथ गैंग रे*प, 6 लड़कों को थाने लाई पुलिस

जांच में 6 लड़कों के नाम सामने आए हैं- हर पहलू की हो रही गहन जांच

शेयर करें:

15 years girl six boys bhuntar kullu himachal police

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले से बेहद शर्मनाक खबर सामने आई है। भुंतर में एक नाबालिग स्कूली छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म जैसे घिन्नौनी वारदात को अंजाम दिया गया है। पीड़िता की उम्र 15 साल बताई जा रही है।

15 साल की लड़की के साथ गैंगरेप

मामले की शिकायत पीड़िता के परिजनों ने उसके साथ महिला पुलिस थाने पहुंचकर दर्ज करवाई है। सूत्रों के हवाले से हमें जो जानकारी मिली है- उसके अनुसार मामले में तीन लड़कों का नाम सामने आया है। पुलिस टीम ने नाबालिग समेत दो लड़कों को गिरफ्तार किया है। तीसरा लड़का अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। मगर थाने द्वारा इसके बारे में पुष्टि नहीं की गई है- क्योंकि थाना इसके लिए अधिकृत नहीं है।

यह भी पढ़ें : पंचायत चुनाव पर HC के फैसले से CM सुक्खू नाखुश : क्या सुप्रीम कोर्ट जाएगी सरकार?

जांच में 6 लड़कों के नाम सामने

मामला उजागर होने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस टीम ने लड़की का मेडिकल करवा लिया है और मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने 6 लड़कों को थाने तलब किया है। शुरुआती जांच में पाया गया है कि 6 लड़कों में से पांच मलाणा क्षेत्र के रहने वाले हैं और एक अन्य लड़का स्थानीय ही है।

नाबालिग समेत दो अरेस्ट

आरोपियों में एक लड़का नाबालिग बताया जा रहा है। जबकि, बाकियों की उम्र 18 से 20 के बीच बताई जा रही है। इस शर्मनाक घटना के बाद लोगों में रोष पनप रहा है। इस मामले ने पूरे हिमाचल को हिला कर रख दिया है। 

सभी आरोपी थाने तलब

मामले की पुष्टि करते हुए SP मदन लाल ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है। 6 लड़कों को पूछताछ के लिए थाने तलब किया गया है। जल्द लड़की के बयान अदालत में भी रिकॉर्ड करवाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें : हिमाचल BREAKING : खाई में गिरी बस - 7 की मौ*त, 50 यात्री थे सवार- रेस्क्यू जारी

कैसे हुआ मामले का खुलासा?

इस शर्मनाक मामले का खुलासा तब हुआ- जब लड़की ने खुद परिजनों को पूरी सच्चाई बताई। दरअसल, बीती 3 जनवरी को 15 वर्षीय लड़की घर से स्कूल गई थी, लेकिन देर शाम तक भी वो घर नहीं लौटी। ऐसे में परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट महिला थाने में दर्ज करवाई।

लड़की ने बताई सच्चाई

पुलिस टीम ने चंद घंटों में लड़की को खोजकर परिजनों के हवाले किया। अगले दिन लड़की की तबीयत अचानक खराब हो गई। फिर लड़की ने परिजनों को आपबीती बताई। बेटी की बात सुनकर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई है।

यह भी पढ़ें : मंत्री विक्रमादित्य पर मेहरबान हुई मोदी सरकार : एक रिक्वेस्ट से मिली 2300 करोड़ की सौगात

सहेली के घर ले जाने के बहाने...

लड़की ने बताया कि लड़के उसे सहेली के घर जाने के बहाने अपने साथ डोभी ले गए- जहां पर उन्होंने उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले में पुलिस टीम ने दो लड़कों को अरेस्ट कर लिया है। जबकि, 6 को थाने तलब किया गया है।

बढ़ रहा अपराध....

आपको बता दें कि हाल ही में भुंतर थाना क्षेत्र के तहत आते एक गांव से एक नाबालिग लड़की के अगवा होने का मामला सामने आया था- जिसके साथ डोभी में दुष्कर्म होने का खुलासा हुआ था। वहीं, एक अन्य मामले में शाम के समय घर जा रही नाबालिग लड़की के साथ युवक ने रेप करने की कोशिश की थी।

(NOTE : खबर लिखे जाने तक इतनी ही जानकारी मिल पाई थी। ज्यादा जानकारी मिलते ही खबर को अपडेट कर दिया जाएगा।)

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख