#अपराध

September 22, 2025

हिमाचल : पिता को कमरे में पड़ा मिला लाडला, गांव की 3 महिलाओं ने की थी धुना*ई- फिर गौशाला...

मां-बाप का रो-रो कर हो रहा बुरा हाल

शेयर करें:

Shimla News

शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पर चिड़गांव क्षेत्र में एक 12 साल के बच्चे ने जहर निगल लिया है। जहर खाने से बच्चे की मौत हो गई है।

12 साल के बच्चे ने की आत्महत्या

बच्चे की मां ने गांव की तीन महिलाओं पर बच्चों के साथ मारपीट करने, प्रताड़ित करने और उसे आत्महत्या के लिए उकसाने के संगीन आरोप जड़े हैं। बच्चे के परिजनों ने तीनों महिलाओं के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल: प्रीति जिंटा से नहीं देखा गया आपदा प्रभावितों का दुख, पैसे डोनेट कर मदद के लिए बढ़ाया हाथ

अचेत अवस्था में पड़ा था बेटा

बच्चे की मां ने बताया घटना 16 सितंबर शाम करीब 7.30 बजे की है। बच्चे का पिता बिटू काम पर गया हुआ था और वो अपने घर के कामों में व्यस्त थी। शाम को जब बिटू काम से लौटा तो उसने देखा कि उनका बेटा बिस्तर पर अचेत अवस्था में पड़ा हुआ था।

IGMC में तोड़ा दम

उन्होंने उसे आवाज लगाई और जगाने की कोशिश की, लेकिन उसने कुछ जवाब नहीं दिया। बच्चे की हालत देखकर परिजनों के होश उड़ गए। परिजन आनन-फानन में बच्चे को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रोहड़ू ले गए। जहां मौजूद डॉक्टरों ने उसे IGMC शिमला रेफर कर दिया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : मां-बेटों ने घर पर खोल रखी थी नशे की दुकान, पुलिस का पड़ा छापा- खुल गई पोल

मां का रो-रो कर बुरा हाल

IGMC शिमला में 17 सितंबर की रात करीब 1.30 बजे बच्चे ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। बच्चे की मौत के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। बच्चे की मां बच्चे की लाश देखकर रो-रो कर बेसुध हो गई। डॉक्टरों ने बताया कि बच्चे की मौत जहरीला पदार्थ खाने के कारण हुई है।

बच्चे की मां ने खोला राज

इसके बाद जब 18 सितंबर को बच्चे की लाश लेकर परिजन घर लौटे तब बच्चे की मां ने राज खोला। बच्चे की मां सीता देवी ने खुलासा किया कि 16 सितंबर को गांव की तीम महिलाओं ने उनके बेटे की बहुत पिटाई की थी। इतना ही नहीं उसे गौशाला में बंद कर दिया था। महिलाओं की इसी प्रताड़ना से तंग आकर उनके बेटे ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली है और उसकी जान चली गई है।

 

यह भी पढ़ें : शादी के बंधन में बंधे मंत्री विक्रमादित्य सिंह : सिख रीति-रिवाज के साथ गुरुद्वारे में लिए लावां-फेरे

तीनों महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज

मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मृतक के परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस टीम ने महिलओं को खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने, पिटाई करने और प्रताड़ित करने का मामला दर्ज किया है। तीनं महिलाओं के खिलाफ BNS की धारा 107, 127(2), 115(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा मामले से जुड़े हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है।

 

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख