#विविध

September 22, 2025

हिमाचल: प्रीति जिंटा से नहीं देखा गया आपदा प्रभावितों का दुख, पैसे डोनेट कर मदद के लिए बढ़ाया हाथ

सरबजीत बॉबी ने औरों से भी की मदद की अपील

शेयर करें:

Preity Zinta

शिमला। बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस प्रीति जिंटा हिमाचल की बेटी हैं। उनका जन्म और परवरिश यहीं हुई है। अब जब हिमाचल आपदा से गुजर रहा है और संकट में है तो इस बेटी ने मदद के हाथ आगे बढ़ाए हैं। गौरतलब है कि प्रीति एक्ट्रेस होने के साथ-साथ IPL की टीम किंग्स इलेवन पंजाब की मालकिन भी हैं और उन्होंने इसी टीम की ओर से आर्थिक मदद दी है।

जिंटा ने दान किए 30 लाख

प्रीति ने आपदा प्रभावितों के लिए 30 लाख रुपये की मदद की है। उन्होंने ये राशि हिमाचल की ऑलमाइटी ब्लेसिंग संस्था को ट्रांसफर की है। संस्थापक सरबजीत बॉबी ने मदद के लिए प्रीति का आभार जताया है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल : रावी में बही इंटर्न महिला डॉक्टर का नहीं चल पा रहा कुछ पता, 24 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली

कुल्लू व मंडी में होगी मदद

बॉबी ने कहा कि प्रीति द्वारा दी गई राशि से कुल्लू व मंडी के आपदा प्रभावितों की मदद की जाएगी। पैसे ट्रांसफर करने का प्रोसेस 10 दिन से चल रहा था। सारी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद ये राशि संस्था के खाते में आ गई है।

सेवा में लगा रहता है परिवार

सरबजीत बताते हैं कि प्रीति का परिवार सेवा के काम में लगा रहता है। दो दिन पहले ही प्रीति की माता और भाई IGMC आकर संस्था के लंगर में शामिल हुए थे। सरबजीत ने बॉलीवुड के अन्य लोगों से भी मदद करने की अपील की है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल में भी GST की नई दरें लागू, जानें सीमेंट और सरिये के रेट पर पड़ा कितना असर

कम हो सकेगा लोगों का दर्द

सरबजीत ने बॉलीवुड से जुड़े हिमाचल के अन्य लोगों से मदद के लिए आगे आने की अपील की है। उन्होंने कहा कि आपकी मदद से हिमाचल के आपदा प्रभावितों के दर्द को थोड़ा कम किया जा सकता है।

पंजाब को दान किए 30 लाख

जिंटा शिमला जिले के रोहड़ू से हैं। उन्होंने शिमला से ही कॉलेज की पढ़ाई की है। जिंटा ने पंजाब के आपदा प्रभावितों को भी 33 लाख रुपये दान किए हैं। इससे पहले प्रीति ऑपरेशन सिंदूर के शहीदों के परिवारों को 1 करोड़ रुपये भी दान कर चुकी हैं। 

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख