#अव्यवस्था

September 3, 2025

हिमाचल में देवी-देवताओं को जगा रही जनता, मां हिडिंबा के मंदिर में दिन-रात चल रही पूजा

प्रकृति की छेड़छाड़ से नाराज हैं देवता

शेयर करें:

Hidimba Temple Manali

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश में हर जगह तबाही का मंजर है। कोई जिला इन बारिशों से अछूता नहीं रहा। ऐसे में अब लोग ये समझ नहीं पा रहे कि वो इस आपदा को रोकने के लिए क्या करें। आखिर में अब ग्रामीण देवी-देवताओं की शरण में पहुंच रहे हैं। भक्त अब देवताओं को जगाने की कोशिश कर रहे हैं। 

हिडिंबा मंदिर में लगातार जारी है पूजा

कुल्लू जिले की बात करें तो ब्यास नदी उफान पर है। ऐसे में लोग मनाली के मां हिडिंबा के प्राचीन मंदिर पहुंच रहे हैं। मंदिर में दिन-रात पूजा चल रही है। लोग मां से प्राकृतिक आपदा से बचाने की गुहार लगा रहे हैं। 

यह भी पढ़ें : मौज करता रहा बिजली विभाग का अधिकारी! अंधेरे में रहने को मजबूर हुए लोग

छेड़छाड़ अनादर से बचाव के लिए पूजा

कुल्लू में इसे छोटी जगती के नाम से पुकारा जाता है। इस दौरान प्रकृति से छेड़छाड़ और देवालय के अनादर से बचने के लिए पूजा की जाती है. मां हिडिंबा का ये प्राचीन मंदिर पैगोडा शैली में बना है। 1553 में कुल्लू के राजा बहादुर सिंह ने इसे बनवाया था।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में फोरलेन टूटने पर फूटा नितिन गडकरी का गुस्सा, अधिकारियों को बताया 'अंधा'...

कुल्लू की आराध्य देवी हैं माता हिडिंबा

छोटी जगती के दौरान लोग इकट्ठा होकर मंदिर में पूजा कर रहे हैं। बता दें कि कुल्लू की आराध्य देवी माता हिडिंबा हैं। उनके आदेश के मुताबिक ही मुख्यालय रघुनाथपुर में छोटी जगती का आयोजन किया जा रहा है।

देवस्थलों से हो रही छेड़छाड़ से नाराज 

छोटी जगती में देवी-देवताओं ने आदेश दिया कि देवस्थलों से हो रही छेड़छाड़ से वे नाराज हैं। छेड़छाड़ तुरंत बंद की जाए। ढालपुर मैदान में हो रही छेड़छाड़ भी बंद की जाए। अगर इसे नहीं रोका तो गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। आपदाओं से बचने के लिए भगवान शिव को मनाया जाए।

यह भी पढ़ें : हिमाचल ब्रेकिंग : चलती बस पर गिरे पत्थर, 2 महिलाओं ने तोड़ा दम- 15 पहुंचे अस्पताल

कुल्लू में 3 तीन से नहीं रुक रही बारिश

कुल्लू के लोग ये पूजा करके देवताओं को जगाने की कोशिश कर रहे हैं। हिडिंबा माता मंदिर में लगातार पूजा चल रही है। गौरतलब है कि 3 दिन से मनाली में भारी बारिश हो रही है जो बंद नहीं हो रही। ऐसे में ग्रमीणों को प्राकृतिक आपदा से बचने के लिए देवताओं को जगाने का ख्याल आया।  

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख