शिमला। हिमाचल प्रदेश में लगातार बढ़ती महंगाई के बीच आम लोगों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और रोजमर्रा की वस्तुओं के महंगे होने से जहां महिलाओं की रसोई का बजट बिगड़ रहा था, वहीं अब रसोई से जुड़ी एक और चीज को लेकर जनता को बड़ा झटका लगा है।
डिपुओं में महंगा हुआ सरसों तेल
दरअसल, हिमाचल प्रदेश के सरकारी राशन डिपुओं में मिलने वाला सरसों का तेल अब पहले से महंगा हो गया है। नई व्यवस्था के तहत राशन कार्ड धारकों को डिपुओं में मिलने वाले सरसों के तेल की ज्यादा कीमत चुकानी होगी।
यह भी पढ़ें : मोदी सरकार फिर बनी हिमाचल का सहारा, आपदा प्रभावित स्कूलों को सुधारने के लिए जारी किए करोड़ों रुपए
कितने रुपये महंगा हुआ तेल?
आपको बता दें कि हिमाचल के राशन डिपुओं पर सरसों पहले के मुकाबले सात रुपये महंगा हो गया है। पहले राशन डिपुओं पर सरसों का तेल 153 रुपये में मिलता था, लेकिन अब 160 रुपये में मिलेगा। खाद्द आपूर्ति विभाग कांगड़ा के खाद्य नियंत्रक पुरुषोत्तम सिंह ने इस बात की जानकारी दी है।
बाजार में और भी महंगा
जानकारी के अनुसार, खुले बाजार में इन दिनों सरसों तेल की कीमत 220 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच चुकी है। वहीं अब सरकारी डिपुओं में यही तेल करीब 160 रुपए प्रति लीटर की दर से मिलेगा। यानी उपभोक्ताओं को हर लीटर पर लगभग 60 रुपए तक की सीधी बचत होगी। सरकार की इस पहल से प्रदेश के लाखों परिवारों को महंगाई से कुछ राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
यह भी पढ़ें : ओमान में तेल टैंकर पर अमेरिका ने किया ह.मला, हिमाचली युवक सहित 3 भारतीयों की मौ*त
19 लाख से ज्यादा परिवारों को मिलेगा फायदा
प्रदेश में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत करीब साढ़े 19 लाख राशन कार्ड धारक परिवारों को हर महीने खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाई जाती है। इन्हीं परिवारों को अब सस्ती दरों पर सरसों का तेल भी मिलेगा। सरकारी योजना के तहत पात्र परिवारों को हर महीने दो लीटर खाद्य तेल उपलब्ध करवाया जाता है। ऐसे में गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के मासिक खर्च में अच्छी-खासी राहत मिल सकती है।
नियमित सप्लाई सुनिश्चित करने की तैयारी
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद सप्लाई ऑर्डर जारी किए जाएंगे। विभाग का लक्ष्य है कि प्रदेश के किसी भी क्षेत्र में खाद्य तेल की कमी न हो और दूरदराज इलाकों तक भी नियमित रूप से सप्लाई पहुंचती रहे। इसके अलावा डिपुओं में रिफाइंड तेल, दालें, चीनी और नमक जैसी आवश्यक वस्तुएं भी रियायती दरों पर उपलब्ध करवाई जा रही हैं।
यह भी पढ़ें- हिमाचल में बनेगी अटल टनल से भी बड़ी सुरंग, सालभर खुला रहेगा मनाली-लेह मार्ग
डिपुओं पर क्या-क्या मिल रहा?
मौजूदा समय में सुक्खू सरकार की ओर से राशन कार्ड धारकों को डिपुओं पर कई चीजें उपलब्ध करवाई जा रही हैं। जिनमें-
- मलका दाल
- माश दाल
- चना दाल
- दो लीटर तेल (रिफाइंड और सरसों)
- चीनी
- एक किलो नमक
- आटा
- चावल
