शिमला। हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के अवसर पर सभी सरकारी स्कूल खुले रहेंगे। स्कूल शिक्षा निदेशालय ने इस संबंध में प्रदेश के सभी उपनिदेशकों (प्राथमिक एवं उच्च शिक्षा) और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (GSSS) कॉम्प्लेक्स के प्रधानाचार्यों को आदेश जारी कर दिए हैं।

स्वतंत्रता दिवस पर नहीं होगी छुट्टी

शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि 15 अगस्त को प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय गरिमा, सम्मान और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इसके लिए सभी जिला अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र के सरकारी स्कूलों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : ननद के घर रहने आई थी भाभी, पड़ोसी ने कर दिया कांड- 8 वर्षीय लड़की ने खोली पोल

समारोह में छात्रों और शिक्षकों की होगी भागीदारी

आदेश के अनुसार, स्कूलों में ध्वजारोहण और अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही छात्र-छात्राओं और शिक्षकों की भागीदारी तहसील, उपमंडल और जिला मुख्यालयों पर आयोजित होने वाले आधिकारिक स्वतंत्रता दिवस समारोहों में भी सुनिश्चित की जाएगी।

 

आदेशों का सख्ती से पालन करने के निर्देश

स्कूल शिक्षा निदेशालय ने सभी संबंधित अधिकारियों से कहा है कि जारी निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। यह आदेश निदेशक, स्कूल शिक्षा, हिमाचल प्रदेश की ओर से जारी किया गया है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें