शिमला। दिवाली के अवसर पर हिमाचल रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (HRTC) ने 100 की बजाय 155 विशेष बसें चलाने का निर्णय लिया है। ऑनलाइन बुकिंग में बसें फुल हो गई हैं, इसलिए 29 और 30 अक्टूबर को अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। इसके अलावा, 2 और 3 नवंबर को भी जरूरत के अनुसार बसों का संचालन किया जाएगा।
लोग पहुंच सके घर
बता दें कि प्रति वर्ष HRTC दिवाली पर लोगों को घर तक पहुंचाने के लिए स्पेशल बसों को चलाता था। पहले 100 बसें चलाने का निर्णय लिया गया था। लेकिन लोगों की बढ़ती डिमांड को देखकर HRTC ने 55 नई बसों को लगाने का निर्णय लिया है। ताकि आम जनता दिपावली पर अपने घर तक पहुंच सके। यह भी पढ़ें: हिमाचल में यहां मिलेंगी शुगर फ्री मिठाइयां, जानिए कितनी चुकानी होगी कीमतदिल्ली के लिए विशेष बसें
30 अक्टूबर को दिल्ली से 14 डिपो से 60 स्पेशल बसें चलेंगी। इनमें विभिन्न गंतव्यों के लिए साधारण और वोल्वो बसें शामिल हैं।- पालमपुर: 7 साधारण
- धर्मशाला: 7 साधारण + 1 वोल्वो
- हमीरपुर: 7 साधारण + 1 वोल्वो
- ऊना: 5 साधारण
- कुल्लू: 2 वोल्वो
दिल्ली से भी चलेगी इतनी बसें
वहीं, बताते चलें कि दिल्ली से प्रदेश के अन्य स्थानों के लिए कुल 54 साधारण और 6 वोल्वो बसें चलेंगी। दिल्ली से प्रदेश में आने वाले लोगों की तादाद भी अधिक है। जिसके चलते ये फैसला लिया गया है।बद्दी से भी चलेगी विशेष बसें
बद्दी से 25 स्पेशल बसें विभिन्न जिलों के लिए चलाई जाएंगी। 29 अक्टूबर को- मंडी: 1
- पालमपुर: 1
- हमीरपुर: 2
- बिलासपुर: 2
