शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने एक बार फिर कैबिनेट की बैठक बुला ली है। यह कैबिनेट बैठक 11 दिन बाद यानी 16 नवंबर को शनिवार के दिन सुबह 11 बजे प्रदेश सचिवालय में बुलाई गई है। इस बैठक में कई बड़े फैसले होने की उम्मीद है। इस कैबिनेट बैठक से प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को भी काफी उम्मीद रहने वाली है।
इस दिन होगी कैबिनेट बैठक
16 नवंबर को बुलाई गई इस कैबिनेट बैठक में जहां शतकालीन सत्र के आयोजन को लेकर चर्चा होने की उम्मीद है। वहीं इसकी तारीख भी तय करने पर चर्चा हो सकती है। प्रदेश में 15 दिसंबर के बाद धर्मशाला में शीतकालीन सत्र आयोजित किया जा सकता है। जिस पर सीएम सुक्खू अपने सहयोगी कैबिनेट मंत्रियों से बात कर सकते हैं। यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार इस शर्त पर खरीदने जा रही गोबर, 3 रुपए में लेगी-12 में बेचेगीविभागों में खाली पदों को भरने पर हो सकता है फैसला
इसके अलावा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कैबिनेट बैठक में विभिन्न विभागों में खाली चल रहे पदों को भरने पर फैसला ले सकते हैं। प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग, सहित शिक्षा, वन विभाग में कई खाली पदों पर भर्ती की जानी है। जिसको लेकर भी कैबिनेट की बैठक में चर्चा होना संभव है। यह भी पढ़ें : कुछ ऐसा होगा हिमाचल का नया बजट- CM सुक्खू करने जा रहे बड़े बदलावसरकार के दो साल पूरा करने को लेकर हो सकती है चर्चा
हिमाचल सरकार 11 दिसंबर को 2 साल पूरा करने जा रही है। कैबिनेट मीटिंग में इसे लेकर भी चर्चा हो सकती है। इसमें सरकार के दो साल के जश्न को लेकर फैसला लिया जा सकता है।
यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार ने शुरू की नई स्कीम- हर महीने खाते में आएंगे हजार रुपए, यहां जानिए