मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला में पहुंची संजौली मस्जिद के अवैध निर्माण की चिंगारी ने यहां भी तनाव की स्थिति पैदा कर दी है। मंडी शहर के जेल रोड पर बनी मस्जिद की दो मंजिलों े अवैध निर्माण को लेकर हिंदू संगठनों ने आज जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान उनकी पुलिस के साथ धक्का मुक्की भी हुई। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस को जहां आंसू गैस छोड़ी पड़ी, वहीं वॉटर कैनन का भी इस्तेमाल करना पड़ा।
मस्जिद पर बनी दो मंजिलों को तोड़ने के आदेश
मंडी शहर में मस्जिद की अवैध मंजिलों को लेकर जहां एक तरफ हिंदू संगठन सड़कांे पर प्रदर्शन कर रहे थे। वहीं दूसरी तरफ नगर निगम आयुक्त की कोर्ट में इस मामले की सुनवाई चल रही थी। शुक्रवार को नगर निगम आयुक्त एचएस राणा की कोर्ट ने मंडी शहर में बनी इस मस्जिद की अवैध दो मंजिलों को गिराने के आदेश जारी कर दिए हैं। आयुक्त ने 30 दिन में इस मस्जिद पर अवैध तरीके से बनाई गई दो मंजिलोंको 30 दिन में गिराने के आदेश दिए हैं।30 साल पुरानी है मंडी में बनी यह मस्जिद
बता दंे कि मंडी शहर में बनी यह मस्जिद करीब 30 साल पुरानी है। हिंदू संगठनों का आरोप है कि इस मंजिल के ऊपर बनाई गई दो मंजिलों का निर्माण अवैध तरीके से किया गया है। इन दोनों मंजिलों का निर्माण जून 2024 में किया गया था। जिसका पता चलते ही नगर निगम ने नोटिस देकर काम बंद करवा दिया था। जिसके बाद से यह मामला निगम कोर्ट में चल रहा था। इसी बीच जब संजौली में अवैध मस्जिद मामला पनपा तो इसके साथ ही मंडी जिला में भी मस्जिद की अवैध मंजिलों को लेकर हिंदू संगठनों ने मोर्चा खोल दिया। जिसका आज निगम की कोर्ट में बड़ा फैसला हुआ है।मुस्लिम समुदाय ने खुद ही तोड़ना शुरू कर दिया था अवैध कब्जा
वहीं दूसरी तरफ मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बीते रोज ही मस्जिद के अवैध निर्माण को गिराना शुरू कर दिया था। मस्जिद के बाहर लगी दीवार पीडल्ब्ल्यूडी विभाग की जमीन पर लगाई गई थी। जिसे मुस्लिम समुदाय के लोगों ने खुद ही तोड़ना शुरू कर दिया था। जिसके चलते कल भी मस्जिद के आसपास भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। मस्जिद कमेटी के सदस्यों का कहना है कि वह शहर में अमन और शांति चाहते हैं, इसलिए वह खुद ही अवैध निर्माण को तोड़ रहे हैं।इन बिंदूंओं से जाने पूरी कहानी
- मंडी शहर के जेल रोड पर बनी मस्जिद की पहली मंजिल ही है वैध
- इस मस्जिद के ऊपर की दो मंजिलों का हुआ है अवैध निर्माण
- मुस्लिम महिला नाम पर है मस्जिद की जमीन
- जून 2024 में बनी थी दो अतिरिक्त मंजिल बनाई थी
- नगर निगम ने नोटिस देकर बंद करवाया था काम
- निशानदेही में लोक निमार्ण विभाग की भूमि पर बनी निकली मस्जिद की दीवार
- मुस्लिम समुदाय ने खुद गुरुवार को तोड़ दी थी दीवार
आज आयुक्त कोर्ट में हुई मामले की सुनवाई
- आज कोर्ट में अवैध निर्माण को लेकर हुई सुनवाई
- बिना नक्शा पास करवाए बनाई थी दो मंजिला
- हिंदू संगठनांे कर रहे थे प्रदर्शन, अवैध निर्माण को गिराने की मांग
- आज आयुक्त कोर्ट ने मस्जिद की अवैध तरीके से बनी दो मंजिलों गिराने के दिए आदेश
- आयुक्त कोर्ट ने 30 दिन में अवैध निर्माण को गिराने का दिया समय
