खबर से खबरदार : News 4 Himachal ---------------------- आप रात भर चैन की नींद सोने के बाद सुबह आंख खुलते ही नि:सन्देह अपना मोबाइल फोन ही देखते होंगे। आपके साथ ऐसा कई बार हुआ होगा कि, अचानक से कोई ऐसी खबर आपके मोबाइल स्क्रीन पर दिखे- जिससे आप सन्न रह गए हों। हम "खबर से खबरदार" के इस आर्टिकल में बस आपको खबरदार- यानी की सचेत करने की हल्की सी कोशिश ही करेंगे। जहां हम बात करेंगे नशे में डूबते युवा वर्ग की। इससे पहले आपको हाल ही हुए नशे के मामलों से अवगत करवाते हैं। पिछले कल यानी बुधवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होता है, वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक अपने गुप्तांग (प्राइवेट पार्ट) के पास नशे का इंजेक्शन लगा रहा है, जिसके साथ एक अन्य युवक भी मौजूद है। जरा कल्पना कीजिए कि, नशे की किस हद तक युवा जकड़े जा चुके हैं। मामला प्रदेश के सबसे अधिक साक्षर जिला हमीरपुर से सामने आया है। इससे ठीक तीन दिन पहले हमीरपुर के ही बड़सर में नशा मुक्ति केंद्र संचालक ने अपने साथियों संग मिलकर एक युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी थी। जहां आरोपी आज भी फरार हैं। पालमपुर दराट कांड तो शायद आप में से कोई भी आज तक भूला नहीं होगा। जहां सुबह-सवेरे एक नशेड़ी युवक ने अपनी ही प्रेमिका पर दराट से लगातार 8 से 10 वार कर दिए थे। नशे के ओवरडोज से एमटेक (M.TECH) कर रहे एक छात्र की मौत, पिता के साथ पुत्र द्वारा मारपीट, बड़े भाई ने किया छोटे भाई का कत्ल आदि-आदि अनगिनत मामले हिमाचल प्रदेश में भरे पड़े हैं। आए दिन आप भी तो अपने मोबाइल के माध्यम से अपने फ़ेसबुक, व्हाट्सएप व इंस्टाग्राम सहित अन्य सोशल मीडिया अकाउंट में नशे की खबरों को देखते ही होंगे। नशा धीमे जहर की तरह हिमाचल की नसों में फैलता जा रहा है। आप यदि सोचते हैं कि, यह खबर तो हिमाचल के फलां जिला की है या जिले के फलां क्षेत्र की है, इससे हमें क्या...?? तो आप खुद के गुनाहगार हैं। हिमाचल में नशे के बढ़ते प्रचलन को न तो कोई सरकार रोक पाएगी, न ही पुलिस। न कोई समाजसेवी संस्था रोक पाएगी और न ही कोई समाज सुधारक। इस सब को अगर कोई रोक सकता है तो वो हैं सिर्फ आप, यानी हर व्यक्ति को संकल्प लेना होगा कि हम हिमाचल को नशा मुक्त करवा कर ही रहेंगे। आज नशा खास कर चिट्टा पड़ोस के राज्य से हिमाचल पहुंच रहा है। कल पड़ोस के जिला से आपके जिला में पहुंचेगा, परसों आपके जिला से आपकी तहसील और ऐसे ही आपकी पंचायत- गांव से पड़ोसी के घर से होता हुआ आपके द्वार पर कब दस्तक दे देगा आपको भनक तक नहीं लगेगी। याद कीजिए जिला मंडी की उस मां को जिसने पिछले ही महीने अपने नशेड़ी बेटे को खुद मंडी पुलिस के हवाले किया था। आपको भी अब बड़ा दिल दिखाना ही होगा, अगर रुख हवाओं ने बदला तो पड़ोसी के घर लगी आग कब अपने घर तक आ जाए पता तक नहीं चलेगा और सब खाक हो जाएगा। उम्मीद करते हैं आपके घर से, आपके बच्चों से नशा मीलों दूर है लेकिन आप सचेत रहिएगा- सजग रहिएगा। आपका परिवार खुशहाल रहे- NEWS 4 HIMACHAL की समस्त टीम की ओर से आपको मंगलकामनाएं।
खबर से खबरदार : News 4 Himachal

संबंधित खबरें
यूटिलिटीN4H_Desk
हिमाचल: दिवाली की खुशियां हुई दोगुनी, 5 दिन की मिलेगी छुट्टी, महिलाओं को एक एक्स्ट्रा अवकाश
विविधN4H_Desk
हिमाचल : आपका कार्ड भी हो सकता है ब्लॉक! 3 महीने से डिपुओं में खराब हो रही राशन, अब होगा एक्शन
यूटिलिटीN4H_Desk
हिमाचल में दिखेगा चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर, दो दिन 6 जिलों में बारिश-बर्फबारी का येलो अलर्ट
यूटिलिटीN4H_Desk
'जब भाग्य की कुंडली खुलेगी, तभी सुंदर ठाकुर बनेंगे मंत्री'... CM सुक्खू के बयान ने बढ़ाई सियासी हलचल
यूटिलिटीN4H_Desk
हिमाचल में महंगा हुआ दूध.. CM सुक्खू ने की बड़ी घोषणा, दूग्ध उत्पादकों को दिया तोहफा; जानें नए रेट
यूटिलिटीN4H_Desk
सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान: अब इन्हें भी घर निर्माण को मिलेंगे 3 लाख, शुरू की वाल्मीकि आवास योजना
यूटिलिटीN4H_Desk
हिमाचल : पहाड़ों पर बर्फबारी से बदला मौसम, माइनस में पहुंचा पारा; दो दिन फिर बरसेंगे बादल
यूटिलिटीN4H_Desk
हिमाचल में दिवाली से पहले महंगी हुई देसी घी से बनी मिठाइयां, जानें कितने बढ़े रेट
यूटिलिटीN4H_Desk
हिमाचल की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी, आज भी होगी बारिश- जाने मौसम अपड़पेट
यूटिलिटीN4H_Desk
हिमाचल में मौसम ने बदली करवट: रोहतांग से अटल टनल तक बर्फबारी; कल इन जिलों में बरसेगी आफत
यूटिलिटीN4H_Desk
'हम जो कहते हैं- ठोक बजाकर कहते हैं'... मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने स्वर्ण आयोग गठन का किया समर्थन
यूटिलिटीN4H_Desk
मंत्री विक्रमादित्य बोले- केंद्र की मदद से हिमाचल में बनेंगी 1700 KM नई सड़कें, 3,000 करोड़ होंगे खर्च
यूटिलिटीN4H_Desk
हिमाचल : आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जगह बारिश-बर्फबारी; जानें अपडेट
यूटिलिटीN4H_Desk
हिमाचल में फिर बिगड़ेगा मौसम! 8 जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, तापमान में आएगी गिरावट
यूटिलिटीN4H_Desk
हिमाचल में कल से बदलेगा मौसम : दो दिन लगातार बारिश, ऊंचे पहाड़ों पर होगी बर्फबारी
यूटिलिटीN4H_Desk
HRTC बसों में पार्सल का वजन के हिसाब से लगेगा किराया, दिल्ली तक भी भेज सकेंगे सामान
यूटिलिटीN4H_Desk
हिमाचल : दिवाली पर सिर्फ 2 घंटे ही फोड़ सकेंगे पटाखे, नियम तोड़े तो मिलेगी सजा
यूटिलिटीN4H_Desk
मोदी सरकार की हिमाचल को बड़ी सौगात: भरमौर तक 6... पांगी को साल भर जोड़ने के लिए बनेंगी 5 टनल
यूटिलिटीN4H_Desk
हिमाचल: गुलाब जामुन में मिले कॉकरोच-कीड़े, त्योहारी सीजन में सेहत से खिलवाड़; विभाग ने कसा शिकंजा
यूटिलिटीN4H_Desk
हिमाचल के किसानों को बड़ा झटका...अब महंगा मिलेगा गेहूं का बीज, जानें कितना
N4H_Desk
लेखक
📤इस लेख को साझा करें