नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार कर सकते हैं। आज 4 जून का मंगलवार है। हिंदू धर्म में मंगलवार के दिन भगवान हनुमान जी की पूजा अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे। तुला राशि: तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को आज दफ्तर में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। आज आपको दफ्तर में उच्च अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है। पैसे के लेनदेन में सावधानी बरतें। परिवार के साथ यात्रा के योग बन रहें हैं। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोगों को आज कारोबार को लेकर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आज आपको को शारीरिक रूप से स्वस्थ महसूस होगा। अपने शत्रुओं से सावधान रहें। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोगों को आज के दिन अपने व्यापार को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत है। नौकरीपेशा लोगों को आज अपने काम पर पूरा फोकस करने की जरूरत है। आज के दिन जीवनसाथी के साथ अच्छा व्यवहार रखें, तनाव पैदा हो सकता है। धनु राशि: धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठीक रहेगा। आज आपको तनाव का सामना भी करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को आज दफ्तर में लंबित समस्याओं को सुलझाने में मदद मिलेगी। अपने काम को लेकर आप काफी संतुष्ट रहेंगे। परिवार का सहयोग बना रहेगा। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोग आज अपने व्यापार में बहुत सोच-विचार कर निवेश करें, नुकसान हो सकता है। अपने स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें। मकर राशि: मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को आज ऑफिस में प्रमोशन मिल सकता है। पिता के मार्गदर्शन में रहकर कार्य करने से लाभ प्राप्त होगा। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोगों को आज काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। आज के दिन व्यापार के नए अवसर प्राप्त होंगे। जीवनसाथी और परिवार के साथ आज वैचारिक मतभेद हो सकता है। प्रेम संबंधों में स्थिति आधिक तनावपूर्ण रहेगी। कुंभ राशि: कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आज के दिन आपको रुका हुआ धन मिलने के संकेत हैं । पारिवारिक तनाव को दूर करने के लिए सपरिवार यात्रा पर जा सकते हैं। नौकरीपेशा लोग आज दफ्तर में अपने काम को लेकर चिंता में रहेंगे। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोगों को आज अपने विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है। जीवनसाथी के लिए भावनात्मक रूप से मौजूद रहें, संबंध मजबूत बनेंगे। मीन राशि: मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल बना रहेगा। नौकरीपेशा लोग आज सफलता की सीढ़ियां चढ़ेंगे। विवाहित जातकों का आपस में तनाव बना रहेगा। आज क्रोध पर नियंत्रण रखें और धैर्य बनाए रखें। आज के दिन आपको कारोबार में अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोगों को आज कारोबार में नए क्षेत्रों में काम करने से लाभ होगा। मगर कोई भी फैसला लेने से पहले परिजनों की सलाह जरूर लें।
राशिफल: 4 जून - तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि-यहां पढ़ें

संबंधित खबरें
धर्मN4H_Desk
चिंतपूर्णी में श्रद्धालुओं ने दिल खोल कर किया दान, 9 दिन में मां के चरणों में चढ़ाए 1.53 करोड़ रुपए
राशिफलN4H_Desk
राशिफल : 25 अगस्त- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें
राशिफलN4H_Desk
राशिफल : 25 अगस्त- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें
धर्मN4H_Desk
हिमाचल का अनोखा शिव मंदिर : यहां नहीं चढ़ता पैसा, भक्त दान करते हैं घास- जानें मान्यता
राशिफलN4H_Desk
राशिफल : 24 अगस्त- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें
राशिफलArjun Tiwari
राशिफल : 24 अगस्त- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें
धर्मN4H_Desk
आज सावन का आखिरी सोमवार, 90 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग- जानें कैसे करें महादेव को प्रसन्न
विविधN4H_Desk
हिमाचल के मंदिरों में बरसा करोड़ों का चढ़ावा, श्रद्धालुओं ने चढ़ाए 419 करोड़; बाबा बालक नाथ टॉप पर
धर्मN4H_Desk
मां चिंतपूर्णी ने पूरी की मन्नत- दिल्ली से पहुंचा पूरा परिवार, चढ़ाया डेढ़ किलो चांदी का छत्र
राशिफलN4H_Desk
राशिफल : 23 अगस्त- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें
राशिफलN4H_Desk
राशिफल : 23 अगस्त- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें
राशिफलN4H_Desk
राशिफल : 22 अगस्त- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें
राशिफलN4H_Desk
राशिफल : 22 अगस्त- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें
राशिफलN4H_Desk
राशिफल : 21 अगस्त- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें
राशिफलN4H_Desk
राशिफल : 21 अगस्त- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें
धर्मN4H_Desk
हिमाचल में 17 साल बाद निभाई गई अनोखी परंपरा- मृत होकर फिर जीवित हुआ शख्स, उमड़े हजारों श्रद्धालु
राशिफलN4H_Desk
राशिफल : 20 अगस्त- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें
राशिफलN4H_Desk
राशिफल : 20 अगस्त- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें
धर्मN4H_Desk
हिमाचल में शुरू हुआ ‘काला महीना’: सास-बहू नहीं रहेंगी एक साथ, देवता ने बांधा रक्षा सूत्र
राशिफलN4H_Desk
राशिफल : 19 अगस्त- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें
N4H_Desk
लेखक
📤इस लेख को साझा करें