ऊना। देवभूमि कहे जाने वाले हिमाचल प्रदेश में हमेशा से आस्था, भक्ति और चमत्कारों की भूमि के रूप में जाना जाता रहा है। ऐसा ही एक विशेष आस्था का नजारा जिला ऊना में देखने को मिला। यहां पंजाब से आए एक श्रद्धालु ने अपनी मनोकामना पूरी होने पर माता रानी को 11 तोले का सोने का छत्र भेंट किया।

भेंट देने का लिया वचन  

बता दें कि भक्त कुछ समय पहले माता चिंतपूर्णी से अपनी खास मनोकामना पूरी होने की प्रार्थना की थी। जब उसकी मनोकामना पूरी हुई, तो उसने माता रानी को धन्यवाद देने और अपनी खुशी जताने के लिए यह सोने की भेंट देने का वचन लिया।

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार का बैसाखी पर बड़ा तोहफा : राशन डिपुओं पर फ्री में मिलेंगे चावल, सरसों तेल भी सस्ता

11 तोले सोने का छत्र परिवार के साथ मंदिर में चढ़ाया 

भक्त अपने परिवार के साथ मंदिर आया और विधिवत पूजा-अर्चना के बाद 11 तोले सोने का छत्र मंदिर प्रशासन को सौंपा। मंदिर के पुजारी ने पूरी विधि-विधान से इस छत्र को माता रानी को समर्पित किया। इस दौरान मंदिर में श्रद्धालुओं और भक्तों के बीच भक्ति का माहौल बना रहा।

देश-विदेश से माता रानी को करते हैं  भेंट अर्पित

मंदिर प्रशासन ने इस भेंट को श्रद्धालुओं की अटूट आस्था और विश्वास का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि देश और विदेश से आने वाले लोग अपनी श्रद्धा और विश्वास के अनुसार माता रानी को भेंट अर्पित करते रहते हैं, जिससे मंदिर की महिमा और भी बढ़ती है।

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार ने फ्री बिजली के लिए बनाया नया प्लान : अब राशन कार्ड से लिंक होगा मीटर

सदियों से बरकरार है आस्था 

माता श्री चिंतपूर्णी धाम में इस तरह की घटनाएं यह साफ दिखाती हैं कि आज भी लोगों की धार्मिक आस्था उतनी ही मजबूत है, जितनी सदियों पहले हुआ करती थी। भक्तों की भक्ति, मंदिर का माहौल और माता रानी के प्रति विश्वास यह सब मिलकर इसे एक खास धार्मिक अनुभव बनाते हैं। 

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें