नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज नवंबर महीने की 26 तारीख है और आज गुरुवार है। हिंदू धर्म में  गुरुवार के दिन विष्णु भगवान जी की पूजा-अर्चना करने का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।

 

तुला राशि- आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। व्यापार में लाभ के योग हैं। परिवार में किसी शुभ कार्य की योजना बन सकती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते बेहतर होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। किसी भी बड़े फैसले को लेने से पहले अच्छी तरह विचार जरूर करें।

 

वृश्चिक राशि- आज आपको मेहनत के साथ आगे बढ़ने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियां आ सकती हैं, लेकिन आप अपनी समझदारी से उन्हें हल कर लेंगे। व्यापार में नए लोगों से संपर्क बन सकता है। धन के मामले में सावधानी बरतें। परिवार में किसी सदस्य की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। पुराने दोस्तों से बातचीत हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें।

 

धनु राशि- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। नौकरी और व्यापार में तरक्की के रास्ते खुल सकते हैं। लंबे समय से जिस काम को पूरा करने की कोशिश कर रहे थे, उसमें सफलता मिल सकती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होने की संभावना है। यात्रा के योग भी बन सकते हैं।

 

राशिफल : 26 नवंबर- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें

 

मकर राशि- आज आपको अपने काम में थोड़ी अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। नौकरी में अधिकारियों के साथ तालमेल बनाकर रखें। व्यापार में कोई भी बड़ा फैसला जल्दबाजी में न लें। परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक मामलों में खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए बजट बनाकर चलें। किसी पुराने परिचित से मुलाकात हो सकती है। सेहत को नजरअंदाज न करें।

 

कुंभ राशि- आज का दिन आपके लिए कई नए अवसर लेकर आ सकता है। नौकरी में आपकी मेहनत की सराहना हो सकती है। व्यापार में लाभ मिलने की संभावना है। किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए दिन अनुकूल रह सकता है। परिवार में आपसी प्रेम और सहयोग बना रहेगा। दोस्तों के साथ कहीं घूमने की योजना बन सकती है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। अपनी दिनचर्या नियमित रखें।

 

मीन राशि- आज आपके लिए दिन मिलाजुला रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में कुछ नए काम मिल सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को अपने काम में सावधानी रखनी होगी। व्यापार में धीरे-धीरे लाभ होने के संकेत हैं। परिवार के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। किसी करीबी व्यक्ति से मन की बात साझा कर सकते हैं। आर्थिक मामलों में अनावश्यक खर्चों से बचें। विद्यार्थियों को मेहनत जारी रखनी चाहिए।

 

राशिफल : 26 नवंबर- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें