नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज नवंबर महीने की 21 तारीख है और आज शनिवार है। हिंदू धर्म में शनिवार के दिन भगवान शनिदेव जी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।

 

तुला राशि- आज का दिन आपके लिए कई मामलों में अनुकूल रह सकता है। रुके हुए कार्यों में तेजी आएगी और आपको अपनी मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिल सकता है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। व्यापार में नए संपर्क बनेंगे, जो भविष्य में लाभ पहुंचा सकते हैं। दांपत्य जीवन में प्रेम और समझदारी बढ़ेगी। किसी भी तरह के आर्थिक लेन-देन में सावधानी बरतें।

 

वृश्चिक राशि- आज आपको किसी भी काम में जल्दबाजी करने से बचना चाहिए। कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आपकी मेहनत और सूझबूझ से परिस्थितियां आपके पक्ष में हो सकती हैं। व्यापार में सोच-समझकर निवेश करें। परिवार के साथ समय बिताने से मन को शांति मिलेगी। पुराने विवाद को सुलझाने का मौका मिल सकता है। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें और पर्याप्त आराम करें।

 

धनु राशि- आज का दिन आपके लिए नई संभावनाएं लेकर आ सकता है। नौकरी और व्यापार में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। किसी पुराने निवेश से लाभ मिलने की संभावना है। सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ सकती है। परिवार के सदस्यों के साथ संबंध बेहतर होंगे। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। विद्यार्थियों को अपनी मेहनत जारी रखनी चाहिए, सफलता मिलने के योग हैं।

 

राशिफल : 21 नवंबर- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें

 

मकर राशि- आज आपको अपने काम पर अधिक ध्यान देने की जरूरत होगी। कार्यक्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकता है। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलने से काम आसान होंगे। व्यापारियों को नए सौदे मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रहने की संभावना है। परिवार में किसी बात को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है, लेकिन बातचीत से समाधान निकल आएगा। अपनी सेहत और दिनचर्या का ध्यान रखें।

 

कुंभ राशि- आज का दिन आपके लिए उत्साहजनक रह सकता है। किसी नए काम की शुरुआत करने का विचार मन में आ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को तरक्की से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। व्यापार में लाभ के अवसर मिलेंगे। दोस्तों के साथ मुलाकात हो सकती है। परिवार में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। किसी भी महत्वपूर्ण फैसले में भावनाओं के बजाय समझदारी से काम लें।

 

मीन राशि- आज का दिन आपके लिए सुखद परिणाम लेकर आ सकता है। लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी और आपको नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आर्थिक मामलों में लाभ के संकेत हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। प्रेम संबंधों में विश्वास और नजदीकियां बढ़ेंगी। मानसिक शांति के लिए कुछ समय अपने लिए भी निकालें।

 

राशिफल : 21 नवंबर- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें