नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज नवंबर महीने की 18 तारीख है और आज बुधवार है। हिंदू धर्म में बुधवार के दिन गणेश भगवान जी की पूजा-अर्चना करने का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।

 

मेष राशि- आज का दिन आपके लिए उत्साह और नई उम्मीदों से भरा रह सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए भी दिन अनुकूल रहने की संभावना है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर फैसला लें और अनावश्यक खर्चों से बचें।

 

वृषभ राशि- आज आपको अपने कामकाज में धैर्य बनाए रखने की जरूरत होगी। जल्दबाजी में लिया गया फैसला परेशानी बढ़ा सकता है। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है और रुके हुए काम पूरे होने की उम्मीद है। व्यापार में लाभ के अवसर मिल सकते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें।

 

मिथुन राशि- आज का दिन आपके लिए कई नए अवसर लेकर आ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी समझदारी और बातचीत करने का तरीका लोगों को प्रभावित करेगा। किसी नए काम की शुरुआत करने की योजना बना सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होने के संकेत हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अच्छे परिणाम पाने के लिए अधिक मेहनत करनी होगी। परिवार में किसी बात को लेकर खुशी का माहौल रहेगा।

 

राशिफल : 18 नवंबर- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें

 

कर्क राशि- आज आपको अपने व्यवहार और वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। छोटी-सी बात को लेकर किसी करीबी व्यक्ति से मनमुटाव हो सकता है। कार्यक्षेत्र में काम का दबाव बढ़ सकता है, लेकिन आप अपनी सूझबूझ से परिस्थितियों को संभाल लेंगे। धन से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें। परिवार के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य के मामले में दिन सामान्य रह सकता है।

 

सिंह राशि- आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा और आप अपने काम पूरे उत्साह के साथ करेंगे। नौकरी में तरक्की के नए रास्ते खुल सकते हैं। व्यापारियों को किसी बड़ी योजना पर काम करने का अवसर मिल सकता है। आर्थिक मामलों में स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है। परिवार में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। किसी पुराने विवाद का समाधान निकल सकता है।

 

कन्या राशि- आज का दिन आपके लिए मेहनत और जिम्मेदारियों से भरा रह सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको अतिरिक्त काम मिल सकता है, जिसे पूरा करने में आपकी मेहनत काम आएगी। आर्थिक मामलों में किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। परिवार के किसी सदस्य की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत है। अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें।

 

राशिफल : 18 नवंबर- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें